सीएमजी और तोंगफंग मोटर कॉर्पोरेशन सहयोग बढ़ाएंगे
बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और तोंगफंग मोटर कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को पेइचिंग में ट्रैक्टर के अगले हिस्से (मुख्य हिस्से) का हस्तांतरण समारोह आयोजित किया। इसके तहत सीएमजी और तोंगफंग मोटर कॉर्पोरेशन अपने बीच सहयोग बढ़ाएंगे।
इजरायल स्थिति को और गंभीर नहीं बनाएं : चीन
बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा पट्टी में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फिलिस्तीन-इजरायल मुद्दे पर एक सार्वजनिक बैठक की। बैठक में भाषण देते हुए चीन ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के खिलाफ इजरायल के दुष्प्रचार पर कड़ा विरोध व्यक्त किया। साथ ही चीन ने इजरायल से स्थिति को और गंभीर बनाना बंद करने का आग्रह भी किया।
थाइवान प्राचीन काल से ही चीन का हिस्सा रहा है : जू फ़ंगल्येन
बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कुछ दिन पहले, लाई छिंगडे द्वारा प्रस्तावित तथाकथित "मातृभूमि सिद्धांत" ने थाइवान द्वीप पर विवाद पैदा कर दिया और जीवन के सभी क्षेत्रों द्वारा इसकी कड़ी आलोचना की गई। इस बार "थाइवान की स्वतंत्रता" की भ्रांति ने एक बार फिर लाई छिंगडे के जिद्दी "थाइवान स्वतंत्रता" रुख और शत्रुता और टकराव को बढ़ाने के उनके भयावह इरादों को उजागर कर दिया।
बांग्लादेश में सड़क से उतरी कार, आठ लोगों की मौत
ढाका, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले में गुरुवार तड़के एक कार के सड़क से उतर जाने से चार बच्चों सहित दो परिवारों के कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
गाजा के स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 28 की मौत
गाजा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा पट्टी में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर गुरुवार दोपहर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 28 फिलिस्तीनी मारे गए और 54 से अधिक घायल हो गए।
ट्रंप और हैरिस पीएम मोदी के प्रवासी समुदाय से जुड़ाव का चुनाव में उठाना...
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद कुछ ऐसा है जिसे दुनिया भर के नेता स्वीकार करते हैं।
कितना है खतरनाक मिल्टन तूफान, जिसने अमेरिका में मचाई तबाही
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा तूफान ‘मिल्टन’ फ्लोरिडा के सिएस्टा शहर में तट से टकरा गया है। इस तूफान ने फ्लोरिडा में जमकर तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तूफान ‘मिल्टन’ की चपेट में आने से सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। इसके अलावा 20 लाख से अधिक घरों की बिजली भी गुल हो गई है। आइये जानते हैं तूफान ‘मिल्टन’ के बारे में, जिसने अमेरिका के फ्लोरिडा में तबाही के निशान छोड़े हैं।
मंगोलिया पुलिस ने बरामद किए 288 मृत मर्मोट, ब्यूबोनिक प्लेग फैलने का खतरा बढ़ा
उलानबटार, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में पुलिस ने 288 मृत मर्मोट को जब्त किया है। शहर के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि मृत मर्मोट के मिलने से ब्यूबोनिक प्लेग के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
इक्वाडोर में बिजली संकट के बीच हटाए गए ऊर्जा मंत्री एंटोनियो गोंकाल्वेस
क्विटो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिजली संकट से जूझ रहे इक्वाडोर के ऊर्जा मंत्री को हटा दिया गया है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ के कार्यालय ने एक बयान में ऊर्जा मंत्री एंटोनियो गोंकाल्वेस को हटाने की जानकारी दी है।
मालदीव के राष्ट्रपति लौटे स्वदेश, भारत की वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार
माले, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर अपनी पांच दिवसीय भारत यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं। नवंबर 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी। मालदीव लौटने के बाद मुइज्जू ने गुरुवार को भारत के प्रति आभार व्यक्त किया।











