इजरायल के बंदरगाह शहर पर हमने किया ड्रोन हमला: इराकी आतंकवादी समूह
बगदाद, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिया मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक (आईआरआई) ने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक "महत्वपूर्ण" स्थल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है।
हे लिफेंग ने शिहेज़ी शहर का दौरा किया
बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, उप प्रधान मंत्री, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रतिनिधिमंडल के नेता हे लिफेंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए शिनच्यांग उत्पादन व निर्माण कॉर्प्स के अधीन शिहेज़ी शहर का दौरा किया।
शी चिनफिंग ने चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी की 12वीं राष्ट्रीय सदस्य कांग्रेस को...
बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी की 12वीं राष्ट्रीय सदस्य कांग्रेस के अवसर पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने सम्मेलन के लिए एक पत्र भेजा।
आसियान शिखर सम्मेलन उद्घाटित
बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। 44वां और 45वां आसियान शिखर सम्मेलन बुधवार को वर्तमान अध्यक्ष देश लाओस की राजधानी वियनतियाने में औपचारिक रूप से उद्घाटित हुआ। वर्तमान शिखर सम्मेलन में आसियान के सदस्य, वार्ता भागीदार और पर्यवेक्षक समेत 20 से अधिक देशों के नेता और यूएन आदि कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
नई ऊंचाई पर पहुंची चीन की अवकाश अर्थव्यवस्था
बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में पर्यटक आकर्षण सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान आगंतुकों से भरे हुए थे, जबकि सस्ती अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों और आवास ने यह सुनिश्चित किया कि विदेशी गंतव्यों को भी चीनी यात्रियों की मजबूत खर्च करने की शक्ति का लाभ मिले।
चीनी जन बैंक और वित्त मंत्रालय का संयुक्त कार्य दल स्थापित
बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी जन बैंक और वित्त मंत्रालय के संयुक्त कार्य दल ने हाल में पहले औपचारिक सम्मेलन का आयोजन किया। कार्य दल की स्थापना का उद्देश्य केंद्रीय वित्तीय कार्य सम्मेलन की भावना का कार्यान्वयन कर मौद्रिक नीति के टूलबॉक्स को समृद्ध बनाना है।
‘बस से चीन का शीत्सांग (तिब्बत) देखें’ मीडिया कार्यक्रम लॉन्च
बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित 'बस से चीन का शीत्सांग (तिब्बत) देखें' बड़े पैमाने पर एकीकृत मीडिया कार्यक्रम लॉन्च किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग आदि ने इसमें भाग लिया।
अफ्रीका में पहले हैजा वैक्सीन उत्पादन संयंत्र के निर्माण में सहयोग करेंगे चीन और...
बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन और जाम्बिया के उद्यमों ने जाम्बिया के राष्ट्रपति भवन में एक वैक्सीन फैक्ट्री के निर्माण में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्ष जाम्बिया में अफ्रीका में पहला हैजा वैक्सीन उत्पादन संयंत्र बनाने के लिए सहयोग करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसके परिणामस्वरूप दो चीनी और कई पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। साथ ही कई चीनी और पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी की जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा संपन्न, ऊर्जा सहयोग पर...
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जर्मनी की अपनी यात्रा पूरी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 'हैम्बर्ग स्थिरता सम्मेलन' में मुख्य भाषण दिया और वैश्विक नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। यात्रा के दौरान हुई बैठकों-मुलाकातों ने ऊर्जा क्षेत्र में गहन सहयोग के लिए एक मजबूत नींव रखी।










