न्यूजीलैंड डिफेंस फोर्स ने नौसैनिक जहाज डूबने की जांच की

वेलिंगटन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड रक्षा बल (एनजेडडीएफ) ने गुरुवार को समोआ में उपोलू के दक्षिणी तट के पास एक नौसैनिक जहाज के डूबने की घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) की जानकारी दी।

अफगानिस्तान में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स भी जब्त

काबुल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है। सेना को इस दौरान यहां से तोपों सहित विभिन्न प्रकार के हथियार और गोला-बारूद मिले हैं। सेना की ओर से गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने टोक्यो के निकट चिगासाकी समुद्र तट पर की आपात लैंडिंग

टोक्यो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को टोक्यो के पास कनागावा प्रान्त के चिगासाकी में एक समुद्र तट पर आपातकालीन लैंडिंग की। हालांकि, विमान को किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है।

भारतीय वैज्ञानिकों की नई थेरेपी कैंसर मरीजों के लिए मददगार

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान 'इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस' (आईएसीएस), कोलकाता के वैज्ञानिकों ने एक नई चिकित्सा पद्धति विकसित की है, जो विशेष रूप से वर्तमान कैंसर उपचारों के प्रति प्रतिरोधी लोगों के लिए एक संभावित सटीक दवा हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया हेलीकॉप्टर हादसा : शराब के नशे में हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था पायलट, रिपोर्ट...

सिडनी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो (एटीएसबी) ने गुरुवार को इसी साल 12 अगस्त को हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे की वजह का खुलासा कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने अपनी जांच में पाया है कि पायलट की मौत शराब के नशे की वजह से हुई थी।

चीन और आसियान के बीच सहयोग के लिए बाजार जुड़ाव को मजबूत करना एक...

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने लाओस के वियनतियाने में 27वीं चीन-आसियान (10+1) नेताओं की बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान ली छ्यांग ने कहा कि बाजार के जुड़ाव को मजबूत करना चीन और आसियान के बीच आगे के सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा है।

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में 17 करोड़ 70 लाख यात्रियों ने चीनी रेलवे से...

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी रेलवे से मिली सूचना के अनुसार 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक रेलवे का दस दिवसीय गोल्डन वीक परिवहन कार्य सफलता से संपन्न हुआ। यात्री तथा वस्तु दोनों परिवहन के अनेक सूचकांक ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे। इस दौरान रेलवे ने कुल 17 करोड़ 70 लाख यात्रियों को सेवा दी और प्रतिदिन औसतन 1 करोड़ 77 लाख 39 हज़ार लोगों ने यात्रा की।

शी चिनफिंग ने वरिष्ठ स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन दिया

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के परंपरागत दोहरे नौवें महोत्सव यानी वरिष्ठ नागरिक दिवस के आगमन पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वरिष्ठ स्वयंसेवकों को जवाबी पत्र भेजा और देश के सभी बुजुर्गों को स्नेहपूर्ण अभिवादन दिया।

चीन में जहाज निर्माण उद्योग के ताजा आंकड़े जारी

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गुरुवार को इस साल की पहली तीन तिमाहियों में जहाज निर्माण उद्योग के ताजा आंकड़े जारी किये।

सीएमजी और तोंगफंग मोटर कॉर्पोरेशन सहयोग बढ़ाएंगे

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और तोंगफंग मोटर कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को पेइचिंग में ट्रैक्टर के अगले हिस्से (मुख्य हिस्से) का हस्तांतरण समारोह आयोजित किया। इसके तहत सीएमजी और तोंगफंग मोटर कॉर्पोरेशन अपने बीच सहयोग बढ़ाएंगे।

खरी बात