दक्षिण कोरिया: पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज
सोल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन की बेटी पर शनिवार को सोल में शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मून दा-ह्ये जिस कार को चला रही थी वह सोल के योंगसान जिले में रात 2:51 बजे एक टैक्सी से टकरा गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।
‘हार नहीं मानूंगा’ – जहां हुआ था हमला, ट्रंप ने वहीं किया समर्थकों को...
न्यूयॉर्क, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को पेन्सिलवेनिया के बटलर शहर में उस जगह पर गए जहां 12 सप्ताह पहले (13 जुलाई को) उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। उन्होंने इसे एक 'पवित्र स्थान' बताया और कहा कि ईश्वर के हस्तक्षेप से वह बच गए। इस दौरान ट्रंप के साथ टेस्ला के मालिक एलन मस्क भी मौजूद थे।
ऑस्ट्रेलिया: क्वींसलैंड में एक टाउनहाउस में आग लगने से लड़की की मौत, महिला लापता
सिडनी, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के दक्षिण में ब्रिस्बेन के थोर्नसाइड में रविवार को एक टाउनहाउस में आग लगने से आठ वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और एक महिला लापता बताई जा रही है।
लेबनान से नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें, 170 लोगों को लेकर डच फ्लाइट...
हेग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान से लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान के तहत दूसरी डच फ्लाइट आइंडहोवन शहर के एयरपोर्ट पर उतरी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्लेन शनिवार को रात 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) से ठीक पहले पहुंचा।
मध्य पूर्व संकट: दुबई की एयरलाइन ने पेजर और वॉकी-टॉकी पर लगाया बैन
दुबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन ने अपने यात्रियों के लिए पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले महीने लेबनान में हुए पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोटों के बाद यह फैसला लिया गया है।
इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश करते चार प्रवासियों की मौत
पेरिस, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश चैनल अवैध रूप से पार करने की कोशिश में दो वर्षीय बच्चे सहित चार प्रवासियों की मौत हो गई है।
ईरान ने किया गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन, इजरायल को दी...
दमिश्क, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने अपनी सीरिया यात्रा के दौरान जहां गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन किया वहीं इजरायल को चेतावनी दी कि उनका देश किसी भी हमले का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों में सीरिया के लिए ईरान का समर्थन जारी रहेगा।
दक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया कर सकता है अपने संविधान में अहम संशोधन
सियोल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया सोमवार को एक महत्वपूर्ण संसदीय बैठक आयोजित करने जा रहा है, जिसमें अपने संविधान में बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इन बदलावों में एकीकरण से जुड़े प्रावधानों को हटाना और देश की क्षेत्रीय सीमाओं, खासकर समुद्री सीमा, को स्पष्ट करना शामिल हो सकता है।
पश्चिमी देशों को नेतन्याहू की दो टूक, ‘आपके समर्थन के साथ या उसके बिना...
येरूशलम, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की जमकर आलोचना की है। मैक्रॉन ने एक रेडियो साक्षात्कार में इजरायल को हथियारों की आपूर्ति रोकने का आह्वान किया था और कहा था कि सभी "सभ्य" देशों को दृढ़ रहना चाहिए। नेतन्याहू ने इसे शर्मनाक करार दिया। सवाल किया कि क्या उनकी तरह ईरान हिजबुल्लाह, हूती, हमास और उसके सहयोगियों पर हथियार प्रतिबंध लगा रहा है?
पाकिस्तान में सेना के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादियों की मौत
इस्लामाबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए हैं। इसके अलावा एक अधिकारी समेत छह सैनिकों की भी मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।











