मंगोलिया में इस बार कड़ाके की ठंड की संभावना
उलानबटोर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मंगोलिया में इस बार सर्दी के मौसम में ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम निगरानी एजेंसी ने कहा कि मंगोलिया के अधिकांश क्षेत्रों में इस बार सर्दियों के महीनों में कम तापमान और अधिक वर्षा होने की संभावना है। एजेंसी ने वहां के लोगों और बेघर लोगों से विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
सीरिया: मिलिट्री एयरपोर्ट के पास दो विस्फोट
दमिश्क, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य सीरिया के पाल्मेरा शहर में शनिवार आधी रात के बाद दो विस्फोट हुए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि एक विस्फोट पाल्मेरा मिलिट्री एयरपोर्ट के पास हैंगर (विमान को रखने की इमारत) के अंदर हुआ। हैंगर का इस्तेमाल हथियार डिपो के रूप में किया जा रहा था।
ब्राजील की राजधानी में 164 दिनों तक सूखे का रिकॉर्ड
साओ पाउलो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया ने बिना बारिश के लगातार 164 दिनों तक सबसे लंबे समय तक के सूखे का नया रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान (इनमेट) ने शुक्रवार को बताया कि लंबे समय तक सूखे के कारण जंगलों में और घास के मैदानों में बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं हुईं।
मियाजाकी ब्लास्ट: तीन एयरपोर्ट पर दूसरे विश्व युद्ध के बमों को खोजेगा जापान
टोक्यो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के परिवहन मंत्रालय ने तीन डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर बिना फटे बमों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मियाजाकी एयरपोर्ट पर दूसरे विश्व युद्ध का अमेरिकी बम फटा था।
नाइजीरिया: नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42
अबुजा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य नाइजीरिया के नाइजर स्टेट में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह और शव बरामद किए गए।
कनाडा: 100 साल पुरानी बिल्डिंग में लगी आग, दो लोगों की मौत
ओटावा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के ओल्ड मॉन्ट्रियल इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग में बने हॉस्टल में भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। मॉन्ट्रियल पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग 2 बजे तीन मंजिला इमारत में आग लगी।
अमेरिका के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी, मौसम विभाग की लोगों से...
लॉस एंजेल्स, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के कुछ हिस्सों में 'लेट सीजन हीट वेव' पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि वीकेंड तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
इजरायली हमले झेल रहे लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जारी किया अतिरिक्त फंड
संयुक्त राष्ट्र, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजराली हमलों की वजह से लेबनान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसे देखते हुए लेबनान के लिए यूएन के मानवीय समन्वयक इमरान रिजा ने 'लेबनान मानवीय कोष' से अतिरिक्त 2 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है।
दक्षिण कोरिया ने लंपी त्वचा रोग के एक और मामले की पुष्टि की
सियोल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में फिर से मवेशियों में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का मामला सामने आया है, जिससे इस साल कुल मामलों की संख्या आठ हो गई है। यह जानकारी शनिवार को सरकारी अधिकारियों ने दी।
अमेरिका-ब्रिटेन गठबंधन ने यमन की राजधानी और शहरों पर किए हवाई हमले: हूती मीडिया
सना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका-ब्रिटेन नौसैनिक गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन के सना, होदेदाह और धमार शहरों पर 12 हवाई हमले किए। यह जानकारी हूती संचालित मीडिया ने दी।











