पाकिस्तान में तेल कंपनियों का संकट नहीं हो रहा खत्म, सरकार ने रोक रखी...
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक जारी रहे संघर्ष का असर क्रूड ऑयल की सप्लाई पर पड़ा। इस बीच पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गंभीर नकदी संकट का सामना कर रही हैं। करीब 107 अरब रुपए तक के प्राइस डिफरेंस क्लेम अब भी लंबित हैं। इसकी वजह से कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ता जा रहा है।
इस्लामाबाद में सन्नाटा, बातचीत की आहट! लेकिन भरोसे पर सवाल बरकरार
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। "ईरान की सभ्यता को पूरी तरह से खत्म करने" की डेडलाइन से कुछ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी मध्यस्थता का जिक्र करते हुए सीजफायर का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये संघर्ष विराम अगले 2 हफ्तों तक जारी रहेगा।
वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश में महंगाई बढ़ने और सीमित राजकोषीय संसाधनों की दी चेतावनी
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड बैंक की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य पूर्व में लंबे समय तक चलने वाला संघर्ष बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इससे महंगाई बढ़ सकती है, चालू खाता घाटा (करेंट अकाउंट डेफिसिट-सीएडी) बढ़ सकता है, निर्यात कमजोर पड़ सकता है, रेमिटेंस कम हो सकते हैं और ऊर्जा सब्सिडी बढ़ने से सरकार के पास खर्च करने की क्षमता घट सकती है।
ताइवान में चीन कर रहा योजनाबद्ध जासूसी और साइबर हमलों की तैयारी, एनएसबी ने...
ताइपे, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ताइवान के नेशनल सिक्योरिटी ब्यूरो (एनएसबी) के महानिदेशक त्साई मिंग-येन ने कहा है कि चीन द्वारा ताइवान में घुसपैठ की कोशिशें संगठित, योजनाबद्ध और लक्षित हैं। चीन की पहले मध्यम स्तर के सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाता था, लेकिन अब उसका ध्यान निचले स्तर के सैनिकों (रैंक-एंड-फाइल) की भर्ती पर केंद्रित हो गया है।
म्यांमार में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह: लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’,...
यंगून (म्यांमार), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने म्यांमार यात्रा के दूसरे दिन स्ट्रेटजिक कम्युनिटी के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाकात और बात की।
यूरोपीय देशों ने लेबनान में इजरायली हमलों को बताया गलत, सीजफायर के भविष्य पर...
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान में इजरायल के ताबड़तोड़ हमले की यूरोपीय देशों ने आलोचना की है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि ये सीजफायर नियमों का 'अपमान' है तो ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर ने इसे पूरी तरह से गलत बताया।
पाक में ईरानी राजदूत ने प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद पहुंचने की दी जानकारी, फिर डिलीट...
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति के बाद दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में बातचीत हो रही है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ उच्चस्तरीय बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। इस बीच ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
बलूचिस्तान में पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, एक की मौत और कई घायल
क्वेटा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी ड्रोन हमले में बलूचिस्तान के एक युवक की मौत हो गई और कई महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को इसे रिपोर्ट किया। घटना मस्तंग जिले की बताई जा रही है।
भारत और आसियान ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा...
मनीला, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पेरियासामी कुमारन और फिलीपींस के विदेश विभाग की नीति के अवर सचिव लियो एम हेरेरा-लिम ने मनीला में आसियान और भारत के वरिष्ठ अधिकारियों की 28वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।
आईडीएफ का दावा- हिज्बुल्लाह महासचिव नईम कासिम की मौत
बेरूत, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली सेना का गुरुवार को भी लेबनान पर हमला जारी है। सीजफायर ऐलान के बाद इजरायल ने देश के विभिन्न इलाकों पर एयर स्ट्राइक की। लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, इसमें 254 लोगों की मौत हो गई जबकि हवाई हमले में 1,165 लोग घायल हुए। देश में राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया गया है।

