दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक देश बना चीन

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। नए चीन की स्थापना के बाद पिछले 75 सालों में, चीन ने विश्व के लिए ध्यानाकर्षक विकास उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्तमान में, चीन दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक और निर्यातक बन गया है, उसके पास सबसे संपूर्ण औद्योगिक प्रणाली है, और उसकी तकनीक, डिज़ाइन और ब्रांड का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ रहा है।

ईरान-इजरायल में बढ़ा टकराव तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगेगी आग

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार को ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला किया जिसके बाद यहूदी राष्ट्र ने तेहरान से बदला लेने की कसम खाई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों के बीच अगर युद्ध छिड़ता है तो वह एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रुप ले लेगा जो पूरे मध्य पूर्व को अपनी चपेट में ले सकता है। इस गहराते संकट के बीच भारत समेत दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल की आशंका जताई जा रही है। आखिर क्या कारण हैं कि इजरायल और ईरान के बीच टकराव बढ़ा तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ेंगी।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फ्लाइट्स में सुरक्षित कराई 500 से अधिक सीटें, अपने नागरिकों से...

कैनबरा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने लेबनान छोड़ने वाले अपने नागिरकों के लिए फ्लाइट्स में 500 से अधिक सीटें सुरक्षित की हैं। विदेश मंत्री पेनी वोंग ने गुरुवार को कहा कि सरकार ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों के लिए शनिवार को बेरूत से साइप्रस के लिए दो कमर्शियल फ्लाइट्स में 500 सीटें उपलब्ध कराएगी।

विदेश मंत्री जयशंकर शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली/कोलंबो, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को द्वीप राष्ट्र की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान नव निर्वाचित श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और देश की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से शिष्टाचार भेंट करेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मॉस्को फ़ैशन सप्ताह में भारतीय ब्रांड छाएंगे वैश्विक दर्शकों के बीच

मॉस्को " 03 अक्टूबर/ मिलान और पेरिस के बाद, रूसी राजधानी 4 से 9 अक्टूबर तक होने वाले मॉस्को फ़ैशन सप्ताह के साथ फ़ैशन...

वियतनाम में मृत बाघों में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई

हनोई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। वियतनाम में मृत बाघों से लिए गए दो नमूनों में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। डोंग नाय प्रांत के मैंगो गार्डन इको-रिसॉर्ट में सितंबर की शुरुआत से अब तक 20 बाघ और एक तेंदुए की मौत हो चुकी है।

मॉस्को में होने वाले BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में भारत भी होगा शामिल

मॉस्को : 03 अक्टूबर/ आगामी पतझड़ ऋतु में, मॉस्को वैश्विक फ़ैशन उद्योग का केंद्र बन जाएगा, क्योंकि यह प्रतिष्ठित BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन की...

एलन मस्क एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले बने पहले शख्‍स

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेक अरबपति एलन मस्क गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उन्होंने अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में इसका अध‍िग्रहण किया था।

पाकिस्तान में चीनी नागरिक के घर में चोरी, लाखों रुपये लेकर नौकरानी फरार

इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक चीनी नागरिक के घर पर काम करने वाली नौकरानी ने लाखों रुपये का कीमती सामान और कैश लूट लिया। घरेलू नौकरानी भी चीन की मूल निवासी है और घटना के बाद से गायब है।

गाजा में ‘मानव निर्मित’ भुखमरी, पूरी आबादी मदद पर निर्भर: संयुक्त राष्ट्र

गाजा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूएन अधिकारी फिलिप लाजारिनी ने चेतावनी दी कि इजरायल के लगातार हमलों के बीच गाजा में भुखमरी फैल रही है। उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा, "अगस्त में गाजा में 10 लाख से अधिक लोगों को खाद्यान्न राशन नहीं मिला और सितंबर तक यह संख्या बढ़कर 14 लाख से अधिक हो गई।"

खरी बात