नौ मई की हिंसा के मामले में इमरान व क़ुरैशी को जमानत
इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने 9 मई की हिंसा से जुड़े मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री महमूद कुरैशी को जमानत दे दी है।
जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सैनिक के नाम पर बने सैलानी एवेन्यू...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में शिमला में जन्मे सैनिक नैन सिंह सैलानी के नाम पर बनी सड़क सैलानी एवेन्यू का दौरा करते हुए भारतीय समुदाय से मुलाकात की।
मिस्र के अधिकारी युद्ध विराम की बाधा को दूर करने के लिए पहुंचे तेल...
तेल अवीव, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हमास और इजराइल के बीच युद्ध का सिलसिला जारी है, जिसकी जद में आकर अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं, मिस्र के अधिकारी तेल अवीव पहुंचे, जहां उन्होंने युद्धविराम वार्ता और संभावित बंधक रिहाई समझौते में तेजी लाने की प्रक्रिया शुरू की।
भारत-कनाडाई ट्रक ड्राइवर पर ड्रग सप्लाई करने का आरोप, 8.7 मिलियन डॉलर की कोकीन...
टोरंटो, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, कनाडा के एक भारतीय ट्रक चालक पर लगभग 8.7 मिलियन डॉलर मूल्य की कोकीन अमेरिका में लाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।
दो-तिहाई बहुमत का दावा करते हुए इमरान ने दिया ‘विजय भाषण’
इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के मामले में अदियाला जेल में बंद पीटीआई के संस्थापक इमरान खान ने पाकिस्तान के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत का दावा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से भाषण दिया।
मिस्र ने गाजा संघर्ष की शुरुआत से ही राफा क्रॉसिंग को खोला
काहिरा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के जवाब में मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा है कि मिस्र ने इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से ही गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के लिए राफा क्रॉसिंग को खोल दिया है।
फिलीपींस में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हुुई, 89 लापता
मनीला, 10 फरवरी (आईएएनएस)। इस सप्ताह दक्षिणी फिलीपींस के दवाओ डी ओरो प्रांत के गांवों में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है, जबकि 89 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एर्दोगन ने गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ इस्लामिक देशों से एकजुट होने का...
इस्तांबुल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन ने गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमले के जवाब में इस्लामिक देशों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है।
सीरिया ने राजधानी के पास ड्रोन को रोका
दमिश्क, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सीरियाई वायु रक्षा ने इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स की दिशा से लॉन्च किए गए दो लड़ाकू ड्रोनों को रोक दिया।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 28 हजार के करीब: मंत्रालय
गाजा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 27,947 हो गई है।











