पहली तिमाही में चीन में सामाजिक रसद में बढ़ोतरी
बीजिंग, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इस साल की पहली तिमाही में चीन में रसद संचालन लगातार बहाल हुआ है। कुल सामाजिक रसद की वृद्धि दर बढ़ी और संचालन स्थिर बना रहा। चीनी रसद और खरीद संघ ने सोमवार को इस साल की पहली तिमाही में रसद संचालन डेटा जारी किया।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग फ्रांस, सर्बिया और हंगरी की राजकीय यात्रा करेंगे
बीजिंग, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, हंगरी के राष्ट्रपति सुलयोक तमस और प्रधानमंत्री ओर्बन विक्टर के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 5 से 10 मई तक इन तीनों देशों की राजकीय यात्रा करेंगे।
हांगचो अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव : पतंग कला और संस्कृति का प्रदर्शन
बीजिंग, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में हांगचो अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव थोंगच्येन झील के फूल सागर दर्शनीय स्थल में शुरू हुआ। इस पतंग महोत्सव ने दुनिया भर से पतंग प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित किया है।
इजरायल से बातचीत के लिए हमास प्रतिनिधिमंडल काहिरा पहुंचा
काहिरा, 29 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। इजरायल के साथ युद्धविराम और कैदी विनिमय समझौते के लिए नए सिरे से बातचीत को लेकर हमास का एक प्रतिनिधिमंडल काहिरा पहुंच गया है।
विदेशी निवेशकों के लिए चीन का आकर्षण बढ़ा
बीजिंग, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेशी निवेशकों की नज़र में चीन का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। इस साल की पहली तिमाही में चीन आने वाले विदेशी लोगों की संख्या वर्ष 2023 की समान अवधि से तीन गुना से अधिक है। उनमें बड़ी संख्या में विदेशी कारोबारी चीन में व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं।
गाजा में युद्ध जारी रहा तो इजरायल के साथ कोई समझौता नहीं : हमास
गाजा, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हमास के एक अधिकारी ने कहा है कि इजरायल अगर गाजा में युद्ध समाप्त नहीं करता है तो वो उसके साथ कोई समझौता नहीं होगा।
जापान की सत्तारूढ़ एलडीपी उपचुनाव में निचले सदन की तीन सीटें हारी
टोक्यो, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) निचले सदन के लिए हुए तीन सीटों पर उपचुनाव हार गई है। विपक्ष को यहां बड़ी जीत मिली है।
दक्षिण कोरिया का दावा, उत्तर कोरिया ने दोनों देशों को जोड़ने वाली सड़क पर...
सोल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के एक सैन्य अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर कोरिया ने सीमा पार सड़कों को बंद करने के लिए दोनों कोरिया को अलग करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) के भीतर एक अंतर-कोरियाई सड़क पर बारूदी सुरंगें स्थापित की हैं।
इजरायल और हमास के प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए आज काहिरा पहुंचेंगे
चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया के नेतृत्व में वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल हमास के साथ अप्रत्यक्ष मध्यस्थता वार्ता के लिए सोमवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेगा।
अमेरिका : ओक्लाहोमा में बवंडर आने से चार की मौत
ह्यूस्टन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के ओक्लाहोमा में शनिवार रात से कई बड़े बवंडर आने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।











