मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रूबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का दावा: गाजा में 1.25 लाख से अधिक त्वचा संक्रमण के...

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी विस्थापितों के लिए काम कर रही संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने गाजा पट्टी में पैर पसार रहे नए संकट की ओर ध्यान दिलाया है। एजेंसी के अनुसार गाजा में एक लाख से ज्यादा लोग त्वचा संबंधी संक्रमण झेल रहे हैं।

पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर फायरिंग, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी घायल

क्वेटा, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन जिले के इशाकजई किला इलाके में पोलियो वैक्सीनेशन टीम के साथ तैनात एक पुलिस अधिकारी फायरिंग की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, पोलियो टीम के बाकी सदस्य सुरक्षित रहे।

पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा गेम: खुद को बचाने और भारत को घेरने के लिए बनाया...

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) एक ऐसा संगठन ज‍िसका काम स‍िर्फ आतंक फैलाना ही नहीं, बल्‍क‍ि यह पाक‍िस्‍तान के एक बड़े षड्यंत्र का ह‍िस्‍सा है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार टीटीएच एक प्रोपेगेंडा फैलाने वाला संगठन है। इसका मुख्य मकसद एक घरेलू आतंकी संगठन जैसा माहौल बनाना है, ताकि किसी भी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान खुद को उससे अलग दिखा सके और जिम्मेदारी से बच सके।

अफगानिस्तान में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, पुलिस ने नष्ट की पोस्ते की 1,000...

काबुल, 25 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के समनगान प्रांत में पुलिस ने पिछले दो दिनों में लगभग 1,000 एकड़ पोस्ता फसल नष्ट कर दी है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स, सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य :...

तेहरान, 25 मई (आईएएनएस)। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां ईरान टोल नहीं वसूलेगा, लेकिन जो सेवाएं दी जाएंगी उनके लिए "उचित मूल्य" लेना सामान्य बात है।

हज यात्रा: 15 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचे मक्का, सऊदी अरब ने बढ़ाई सुरक्षा

मक्का, 25 मई (आईएएनएस)। हज यात्रा के लिए इस वर्ष मक्का में 15 लाख से ज्‍यादा लोग पहुंच चुके हैं। इस बार की हज यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के खत्म होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

क्वाड बैठक में शामिल होने के लिए जापानी विदेश मंत्री भारत पहुंचेंगे आज

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचेंगे। क्वाड के अलावा वो भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आयोजित बैठक में भी शामिल होंगे। मोतेगी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए क्वाड बैठक के प्रति खासा उत्साह व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इसके नतीजे बेहतरीन होंगे।

नई सिक्योरिटी फोर्स बनाने की तैयारी में पाकिस्तान, अधिकारियों- कर्मचारियों को मिलेगी ‘विशेष’ छूट

इस्लामाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की महत्वाकांक्षी सीपीईसी परियोजना वो उड़ान नहीं भर पाई है जिसकी उसे उम्मीद थी। 'बेल्ट एंड रोड' पहल (बीआरआई) एक बहु-अरब डॉलर परियोजना चीनी शिनजियांग प्रांत को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह से जोड़ती है। इसे लेकर पाकिस्तान ने बड़े दावे किए थे। बलूचों ने इसका भारी विरोध किया। नतीजतन इस इलाके में चीनी-पाकिस्तानी इंजीनियर्स और कर्मचारी हमेशा निशाने पर रहे। 2021 और 2024 में दो बड़े हमले हुए जिसमें कई अफसर और कर्मचारी मारे गए। इसके बाद कई निवेशकों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए जिससे पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ।

मध्यपूर्व जोखिमों के बावजूद सिंगापुर की आर्थिक वृद्धि बरकार, एआई से जुड़ी मांग का...

सिंगापुर, 25 मई (आईएएनएस)। सिंगापुर ने सोमवार को अपनी 2026 की आर्थिक वृद्धि का अनुमान दो प्रत‍िशत से चार प्रत‍िशत पर बरकरार रखा है। इसकी वजह पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर आर्थिक बढ़त रही, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी मांग की वजह से हुई। हालांकि, अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष से पैदा हुए जोखिमों ने वैश्विक आर्थिक स्थिति को थोड़ा अनिश्चित बना दिया है।

खरी बात