रोशडेल ग्रूमिंग गैंग केस: पाकिस्तान ने यूके की जेल से रिहा शाबिर अहमद को...
इस्लामाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार यूके के रोशडेल में हुए ग्रूमिंग गैंग के सरगना की तरह ही वही दावा दोहरा रही है कि वह अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान रोशडेल में 'ग्रूमिंग गैंग' के मुख्य आरोपियों में से एक शाबिर अहमद को वापस लेने से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि शाबिर अहमद ने अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट फाड़ दिया था और अब वह पाकिस्तान का नागरिक नहीं है।
ताइवान ने चीन की समुद्री गश्त को बताया अवैध, क्षेत्रीय शांति पर जताई चिंता
ताइपे, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ताइवान ने चीन के कोस्ट गार्ड (सीसीजी) के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में गश्त करने की आलोचना की है। ताइवान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ अधिकार का अवैध विस्तार बताया है और कहा है कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा पैदा हो रहा है।
भारत के सफल सार्वजनिक नीति मॉडल अपनाने की राह पर इंडोनेशिया, नॉलेज पार्टनरशिप को...
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 से 8 जुलाई की इंडोनेशिया यात्रा बढ़ते सहयोग और 'नॉलेज पार्टनरशिप' को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। भारत और इंडोनेशिया की साझेदारी अब सिर्फ पारंपरिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, नीति और विकास के नए मॉडल साझा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
फ्रांस-स्पेन सीमा पर फिर भड़की जंगल की आग, तेज हवा और गर्मी से बिगड़े...
रोम, 5 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस-स्पेन सीमा क्षेत्र में जंगल की आग रविवार को भी जारी रही। पूर्वी पाइरेनीज इलाके में ट्रेविलाच के पास शनिवार रात शुरू हुई भीषण आग तेज हवा और भीषण गर्मी के कारण फिर से भड़क उठी। इस आग ने अब तक करीब 1,500 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी वनस्पति को तबाह कर दिया है।
नाटो शिखर सम्मेलन से पहले अंकारा में कड़ी सुरक्षा, 46 संदिग्ध हिरासत में लिए...
अंकारा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की की राजधानी अंकारा में पुलिस ने 46 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 7-8 जुलाई को होने वाले नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई। यह जानकारी रविवार को तुर्की के मीडिया ने दी।
पाकिस्तान एयर फोर्स ग्रुप कैप्टन की गोली मारकर हत्या, महिला की मदद के दौरान...
इस्लामाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इस्लामाबाद में रविवार को शाहीन चौक के पास पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएएफ) के ग्रुप कैप्टन की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
अफगानिस्तान में गैस सिलेंडर हादसे में दो बच्चों की मौत, एक किशोर घायल
काबुल, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में हाल ही में गैस सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक 16 साल का किशोर घायल हो गया।
जिनेवा पहुंचे मंत्री किर्ति वर्धन सिंह, यूएन के एआई गवर्नेंस संवाद में करेंगे भारत...
जिनेवा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह रविवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा पहुंचे। उनका स्वागत जिनेवा एयरपोर्ट पर भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने किया। यहां वह संयुक्त राष्ट्र के पहले 'ग्लोबल डायलॉग ऑन एआई गवर्नेंस' में हिस्सा लेंगे।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव कम कराने में चीन की कोशिशें फिर बेअसर: रिपोर्ट
इस्लामाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सुलह कराने की कोशिशों को अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और झड़पें लगातार जारी हैं।
वेनेजुएला: भूकंप पीड़ित भारतीय मेडिकल टीम के हुए मुरीद, स्वास्थ्य सेवाओं को बताया ‘बेहतरीन’
काराकस, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला के दोहरे विनाशकारी भूकंप में भारत ने जिम्मेदार राष्ट्र की भूमिका निभाई। अच्छे मित्र की तरह मदद का हाथ बढ़ाया। ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारतीय मेडिकल टीमें रवाना की और लगातार राहत पहुंचा रहा है। पीड़ित भी इस सहायता से प्रसन्न हैं और भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।

