Sunday, May 17, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप सरकार का बजट प्लान: अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारी कटौती, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन आगामी बजट में अमेरिकी कूटनीति और विदेशी सहायता में बड़े बदलाव करेगा। व्हाइट हाउस के आधिकारिक दस्तावेज से जानकारी सामने आई है कि इस संबंध में प्रस्तावित वित्त वर्ष 2027 के बजट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारी कटौती और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा व राष्ट्रीय हितों पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई है।

अमेरिका : ट्रंप ने कॉलेज स्पोर्ट्स के लिए अहम आदेश पर हस्ताक्षर किए

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कॉलेज स्पोर्ट्स में “व्यवस्था, निष्पक्षता और स्थिरता” लाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने चेतावनी दी कि बढ़ते आर्थिक और कानूनी दबाव इस व्यवस्था के भविष्य के लिए खतरा बन रहे हैं।

भारतीय-अमेरिकी रिनी संपथ वाशिंगटन डीसी मेयर चुनाव के बैलेट में शामिल

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में जन्मी रिनी संपथ अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मेयर पद के लिए चुनाव में जगह बनाने वाली पहली दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गई हैं। यह शहर के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के ऊपर अमेरिका की वायु सेना का एक एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान मार गिराया गया। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें एक चालक दल के सदस्य को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अजरबैजान को भाईचारे वाला राष्ट्र बताया

नई द‍िल्‍ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देश अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ हुई बातचीत में अज़रबैजान सरकार और जनता की ओर से दिखाए गए समर्थन और सहानुभूति की सराहना की।

ईरान के हथियार भंडार में मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन अभी भी सक्रिय: रिपोर्ट

वॉशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका की नवीनतम खुफिया जानकारी के अनुसार, ईरान के लगभग आधे मिसाइल लॉन्चर अभी भी सुरक्षित हैं और देश के शस्त्रागार में अभी भी हजारों एकतरफा हमला करने वाले ड्रोन मौजूद हैं।

पाकिस्तान में ईंधन महंगा: पेट्रोल 43 प्रत‍िशत और डीजल 55 प्रत‍िशत तक बढ़ा

इस्लामाबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 55 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

म्यांमार के जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति, सबसे ज्यादा वोट हासिल कर...

नेपीडॉ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार जुंटा चीफ मिन आंग ह्लाइंग को देश का राष्ट्रपति चुना गया है, क्योंकि उन्हें तीन नॉमिनेटेड लोगों में से ज़्यादा वोट मिले, मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खाद्य सहायता में कटौती से बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविरों में गहराया संकट: र‍िपोर्ट

ढाका, 3 अप्रैल (आईएनएस)। बांग्लादेश के भीड़भाड़ वाले शरणार्थी शिविरों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खाद्य सहायता में कटौती के बाद हजारों रोहिंग्या शरणार्थी जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिससे तेजी से बिगड़ती मानवीय स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

होर्मुज स्ट्रेट खोलकर तेल से बड़ा मुनाफा कमाने का मौका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। खाड़ी क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि तेल से लाभ कमाने के लिए होर्मुज स्‍ट्रेट को फिर से खोला जा सकता है और इसे भारी मुनाफा कमाने का अवसर बताया, क्‍योंक‍ि समुद्री यातायात में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

खरी बात