अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- ‘यह...

तेहरान, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीडीपी प्रमुख ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया और बताया कि उनके लिए ये अनुभव बेहद दर्दनाक था।

पाकिस्तान की तरफ से बांग्लादेश के लिए भाईचारे का संदेश दिखावा है : रिपोर्ट

ढाका, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल के दिनों में बढ़ती कूटनीतिक नजदीकियां उस मानवीय त्रासदी के बिल्कुल विपरीत दिखाई देती हैं, जो कराची की मछर कॉलोनी और मूसा कॉलोनी जैसी तंग और खुले नालों वाली झुग्गी बस्तियों में सामने आ रही है। यहां अनुमानित 30 लाख बांग्लादेशी मूल के बंगाली ऐसे हालात में रह रहे हैं, जिनकी तरफ न तो सरकार का ध्यान है और न ही नगर प्रशासन का।

ईरान ने मातम को राजनीतिक कार्यक्रम में बदला : दीपक वोहरा

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो रही है। इस बीच अमेरिका के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे हैं। आईएएनएस के साथ खास बातचीत के दौरान भारत के पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा कि ईरान ने मातम के माहौल को राजनीतिक कार्यक्रम में बदल दिया।

ट्रंप सरकार का पाकिस्तान को बढ़ावा देना अमेरिका को ही पड़ेगा महंगा : रिपोर्ट

तेल अवीव, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ऐसी परिस्थिति में पहुंच सकता है, जहां इतिहास बताता है कि अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक अहमियत रखने वाले देशों की सरकारों पर अक्सर उनकी घरेलू शासन संबंधी नाकामियों के बावजूद बाहरी दबाव अपेक्षाकृत कम रहता है। हाल के समय में अमेरिका पाकिस्तान को काफी करीब लेकर आया। ऐसे में एक रिपोर्ट में हवाला दिया गया है कि पाकिस्तान को बढ़ावा देना अमेरिका को ही भारी पड़ सकता है।

बीएलए का दावा, ‘पाकिस्तान गोस्ट गार्ड कैंप पर किए हमले में 30 सैन्य कर्मियों...

क्वेटा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने बलोचिस्तान के ग्वादर जिले के जीवानी में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें 30 से अधिक सुरक्षा कर्मी मारे गए और कई घायल हो गए।

बाहरी शक्तियों के सैन्य प्रदर्शन का मंच नहीं होर्मुज, उकसाया तो दिया जाएगा जवाब:...

तेहरान, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई का कार्यक्रम तेहरान में जारी है। इस बीच, होर्मुज को लेकर पश्चिमी देशों की मंशा पर सवाल उठाते हुए ईरान ने स्पष्ट कहा कि "रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट किसी भी बाहरी क्षेत्रीय शक्तियों के सैन्य प्रदर्शन का मंच नहीं है", और चेतावनी दी कि किसी भी तरह के उकसावे का बराबर जवाब दिया जाएगा।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को जबरन ईशनिंदा का आरोप लगा फंसाया जा रहा: मानवाधिकार संगठन

ढाका, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक अधिकारों पर काम करने वाले एक प्रमुख संगठन ने शनिवार को चेतावनी दी कि देश में ईशनिंदा (ब्लासफेमी) के आरोपों का इस्तेमाल अल्पसंख्यकों के खिलाफ “हथियार” के रूप में किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क के भारतीय कांसुलेट ने अमेरिका को दी 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

न्यूयॉर्क, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के न्यूयॉर्क स्थित महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार (स्थानीय समय) को संयुक्त राज्य अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को...

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत तैनात भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक (यूएन मेडल) से सम्मानित किया गया।

फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए:...

मॉस्को, 4 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्रालय के एम्बेसडर-एट-लार्ज रोडियन मिरोशनिक ने एक ब्रीफिंग में कहा कि फरवरी 2022 से यूक्रेन के सैन्य हमलों में रूस में लगभग 8,500 आम लोगों की जान गई है।

खरी बात