Friday, April 24, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने...

इस्लामाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड करने की मांग की है।

दक्षिण कोरिया: अप्रैल क्रांति के 66 साल, राष्ट्रपति ली ने खाई लोकतंत्र बचाने की...

सोल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया रविवार को अप्रैल क्रांति की 66वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो देश के प्रथम राष्ट्रपति री सिंग-मैन की नीतियों के खिलाफ एक जन क्रांति थी। 19 अप्रैल 1960 को आंदोलन सफल रहा और राष्ट्रपति को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वर्तमान राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने इतिहास को याद करते हुए भविष्य में लोकतांत्रिक मूल्यं को बचाए रखने की कसम खाई।

भारत के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता में मजबूत सभ्यता...

कोलंबो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंच चुके हैं। वहां पारंपरिक कंडियन डांस परफॉर्मेंस के जरिए भारत के उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के साझा इतिहास, मजबूत सभ्यता और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर चर्चा की।

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया...

बर्लिन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यूएस का साथ ना देने के लिए नाटो की कड़ी आलोचना की। ट्रंप की आलोचना के बीच नाटो चीफ का ये बयान सामने आया है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत के लिए रवाना, सोमवार को पीएम मोदी के साथ...

सोल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग रविवार को भारत के लिए रवाना हुए। दो देशों के दौरे में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत के बाद शिखर वार्ता के लिए वियतनाम भी जाएंगे। इस यात्रा में मिडिल ईस्ट में युद्ध से पैदा हुई ग्लोबल एनर्जी मार्केट की अनिश्चितताओं के बीच सप्लाई चेन को स्थिर करने पर ध्यान दिया जा सकता है।

सीजफायर खत्म होने से पहले ईरान-अमेरिका में बातचीत जारी, गालिबफ का दावा-कई मुद्दों पर...

तेहरान, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच मौजूदा दो हफ्ते का सीजफायर 22 अप्रैल को खत्म होने वाला है। इस बीच ईरान ने संकेत दिया है कि अमेरिका के साथ उसकी चल रही बातचीत आगे बढ़ रही है। हालांकि यह भी कहा कि हम अंतिम फाइनल समझौते से अभी दूर हैं।

उपराष्ट्रपति श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे भाग

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन श्रीलंका के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वह रविवार सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति का श्रीलंका का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहस्राब्दी पुराने सभ्यतागत और जन-संबंधों को और मजबूत करना है। इस दौरे के दौरान, वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और भारत सरकार की सहायता से निर्मित भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत बने मकानों को तमिल समुदाय के सदस्यों को सौंपेंगे।

ईयू उपाध्यक्ष के बयान पर ईरान का पलटवार, अंतरराष्ट्रीय कानून की बातों को इस्माइल...

तेहरान, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत होर्मुज स्ट्रेट बिना किसी शुल्क के खुला रहना चाहिए। इस पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने ईसी उपाध्यक्ष पर जोरदार पलटवार किया है।

उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान और दक्षिण कोरिया...

टोक्यो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में संकट के बीच उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। ये मिसाइलें रविवार सुबह उत्तर कोरिया के पूर्वी सिनपो इलाके से दागी गईं। इसके बाद जापान और दक्षिण कोरिया अलर्ट मोड में आ गए। उत्तर कोरिया ने एक महीने में चौथी बार बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किया है।

नेतन्याहू के गुस्से से घबराए ट्रंप? लेबनान पर हमला रोकने वाले आर्डर के बाद...

वॉशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान संकट के बीच इजरायल और अमेरिका के बीच गरमागरमी देखने को मिली। बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान पर हमले रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया, जिससे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए। इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान सामने आया, जिसमें वह इजरायल को यूएस का महान सहयोगी बता रहे हैं।

खरी बात