म्यांमार के जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति, सबसे ज्यादा वोट हासिल कर...

नेपीडॉ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार जुंटा चीफ मिन आंग ह्लाइंग को देश का राष्ट्रपति चुना गया है, क्योंकि उन्हें तीन नॉमिनेटेड लोगों में से ज़्यादा वोट मिले, मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खाद्य सहायता में कटौती से बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविरों में गहराया संकट: र‍िपोर्ट

ढाका, 3 अप्रैल (आईएनएस)। बांग्लादेश के भीड़भाड़ वाले शरणार्थी शिविरों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खाद्य सहायता में कटौती के बाद हजारों रोहिंग्या शरणार्थी जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिससे तेजी से बिगड़ती मानवीय स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

होर्मुज स्ट्रेट खोलकर तेल से बड़ा मुनाफा कमाने का मौका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। खाड़ी क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि तेल से लाभ कमाने के लिए होर्मुज स्‍ट्रेट को फिर से खोला जा सकता है और इसे भारी मुनाफा कमाने का अवसर बताया, क्‍योंक‍ि समुद्री यातायात में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

दक्षिण कोरिया-फ्रांस ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

सियोल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने होर्मुज स्‍ट्रेट के माध्यम से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने और मध्य पूर्व में युद्ध के व्यापक प्रभाव को कम करने के लिए साथ काम करने पर सहमति जताई है।

सिबी जॉर्ज ने अजरबैजान विदेश मंत्री से द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

नई द‍िल्‍ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बाकू में अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बैरामोव से मुलाकात की और भारत-अजरबैजान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

काबुल एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान सरकार की देश में घेराबंदी, नेताओं ने बताया अघोषित युद्ध

एथेंस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हालिया एयरस्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान सरकार को अपने ही देश में तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के कई राजनीतिक नेताओं और विधायकों ने संयुक्त बयान जारी कर इन हमलों को “अघोषित युद्ध” करार दिया है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत और घायल होने की बात सामने आई है।

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था भूकंप का केंद्र, भारत समेत 4 देशों की धरती डोली

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था।

पाकिस्तान: एफआईए की रेड बुक में शामिल पूर्व एलीट फोर्स कर्मचारी मानव तस्करी के...

इस्लामाबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि जून 2023 में ग्रीस में हुई नाव दुर्घटना में शामिल एक मानव तस्कर को हिरासत में लिया गया है। यह तस्‍कर एफआईए की रेड बुक में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी पहले पाकिस्तान की एलीट फोर्स में कांस्टेबल के रूप में सेवा दे चुका था।

पाकिस्तानी रॉकेट हमलों से अफगानिस्तान के कुनार में 9,000 से अधिक परिवार विस्थापित

काबुल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में पाकिस्तान की ओर से ड्यूरंड लाइन के पास किए गए रॉकेट हमलों के कारण 9,000 से अधिक परिवारों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

अबू धाबी में मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद मलबे गिरने से 12 घायल, पांच भारतीय...

अबू धाबी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अबू धाबी के अजबान इलाके में शुक्रवार को एक म‍िसाइल इंटरसेप्शन के बाद ग‍िरे मलबे ने पांच भारतीय नागरिकों सहित 12 लोगों को घायल कर द‍िया। यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने म‍िसाइल को न‍िष्‍क्रिय तो कर द‍िया, फ‍िर भी नुकसान उठाना पड़ा।

खरी बात