अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत में नहीं शामिल थे मस्क: भारत

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार ने शनिवार को उन खबरों को सिरे से खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत में अरबपति एलन मस्क भी शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 24 मार्च को हुई बातचीत सिर्फ पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के मध्य हुई थी।

ईरान के साथ तनाव पर चर्चा के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के...

इस्लामाबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराने के लिए मध्यस्थता करने की पहल की, हालांकि पाकिस्तान खुद अफगानिस्तान के साथ खुद अपने झगड़े नहीं सुलझा पा रहा है, लेकिन उसने अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर कराने के लिए मध्यस्थता की बात कही है। इसी सिलसिले में पाकिस्तान 29-30 मार्च को सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा।

मध्य पूर्व संकट: थाई पीएम ने ‘ईंधन कुप्रबंधन’ की ली जिम्मेदारी, देश से मांगी...

बैंकॉक, 28 मार्च (आईएएनएस)। थाइलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नवीराकुल ने ईंधन संकट की जिम्मेदारी लेते हुए देश से माफी मांगी है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों हाथ जोड़कर कहा कि मिस मैनेजमेंट के चलते आम लोगों को तकलीफ उठानी पड़ी, जिसका उन्हें कष्ट है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के साथ हुए अहम समझौते की भी जानकारी दी।

पेरिस में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात

पेरिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

एपस्टीन के पीड़ितों ने गूगल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, संवेदनशील जानकारी दिखाने का...

वॉशिंगटन, 28 मार्च (आईएएनएस)। सीएनबीसी के मुताबिक जेफरी एपस्टीन के पीड़ित एक समूह ने गूगल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गूगल पर आरोप है कि कंपनी के एआई टूल्स और सर्च इंजन ने उनकी पर्सनल पहचान और कॉन्टैक्ट जानकारी ऑनलाइन दिखा दी। इसकी वजह से उन्हें शोषण, धमकियां और फिर से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

भारत में भी मनाया जाएगा अर्थ आवर 2026, इंडिया गेट पर भी होगा अंधेरा

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। नई दिल्ली के मशहूर इंडिया गेट पर शनिवार रात 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच अंधेरा हो जाएगा। यह अर्थ आवर 2026 का हिस्सा है। यह हमारे पर्यावरण के लिए शुरू की गई एक पहल है। इसके तहत जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण स्थिरता के बारे में लोगों और संस्थाओं की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक घंटे तक गैरजरूरी लाइटें बंद कर दी जाती हैं।

अबू धाबी: मिसाइल मलबे से लगी आग, 5 भारतीय समेत 6 घायल

अबू धाबी, 28 मार्च (आईएएनएस)। यूएई की राजधानी अबू धाबी और दुबई के बीच मौजूद खलीफा इकोनॉमिक जोन कीईजेडएडी में शनिवार सुबह आग लग गई। बैलिस्टिक मिसाइलों के टुकड़े गिरने से लगी आग में 6 लोग घायल हो गए। अबू धाबी के गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस के अनुसार, इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइलों के मलबे गिरने से तीन जगह आग लगी।

बांग्लादेश के पूर्व मंत्री की अपील, ‘अवामी लीग से हटाया जाया बैन’

ढाका, 28 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पूर्व मंत्री और अवामी लीग के नेता मोहम्मद अली अराफात ने अपनी पार्टी पर लगी पाबंदी को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहुलवाद और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है।

ओली की गिरफ्तारी एक कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है: पूर्व मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन

काठमांडू, 28 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को बीते साल सितंबर में हुए जेन-जी प्रोटेस्ट के खिलाफ कार्रवाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान बताया कि ओली की गिरफ्तारी एक रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है।

हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली, आईडीएफ का दावा- सफलतापूर्वक...

तेल अवीव, 28 मार्च (आईएएनएस)। यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है। दावा किया कि यह हमला लेबनान, ईरान और फिलिस्तीन में बुनियादी ढांचे पर हमलों और नागरिकों की मौत के जवाब में किया गया है। वहीं, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक नाम के समूह ने भी जॉर्डन स्थित कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

खरी बात