चेन्नई में अंतर्राष्ट्रीय थाईचीछ्वान दिवस समारोह का आयोजन
बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत में चीनी दूतावास ने 21-22 मार्च को भारतीय वुशु संघ के साथ मिलकर चेन्नई में अंतर्राष्ट्रीय थाईचीछ्वान दिवस समारोह और प्रतियोगिता का आयोजन किया। चीनी दूतावास के मंत्री-काउंसलर वांग शिनमिंग ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। भारतीय वुशु संघ, तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण और तमिलनाडु ओलंपिक संघ सहित अन्य भारतीय संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
उम्मीदों का बोआओ फोरम फॉर एशिया सम्मेलन
बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। जिस तरह स्विटजरलैंड के दावोस में हर साल विश्व आर्थिक फोरम की बैठक होती है, कुछ उसी तर्ज पर चीन के शहर बोआओ में हर साल एशिया के गैर सरकारी संगठनों की बैठक होती है, जिसे बोआओ फोरम फॉर एशिया कहा जाता है, इसलिए बोआओ को एशिया के दावोस के रूप में भी जाना जाता है।
वैश्विक झटकों के प्रति पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कमजोर, सुधार नहीं हुए तो बढ़ेगी मुश्किलें:...
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आयातित ईंधन पर ज्यादा निर्भरता, कमजोर विदेशी वित्तीय स्थिति और सीमित सरकारी खर्च की क्षमता के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अभी भी वैश्विक झटकों के प्रति काफी कमजोर बनी हुई है। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर जल्द ही बड़े आर्थिक सुधार नहीं किए गए तो स्थिति और खराब हो सकती है।
जेएनयू में ‘चीन अध्ययन केंद्र’ का अनावरण और नववर्ष मिलन समारोह आयोजित
बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। इस हफ्ते सोमवार को भारत में चीनी राजदूत श्यू फ़ेईहोंग ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का दौरा किया, जहां उन्होंने जेएनयू की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित से मुलाकात की, विश्वविद्यलय में 'चीन अनुसंधान केंद्र' का अनावरण किया, और चीनी अश्व नववर्ष के लिए आयोजित मिलन समारोह में संबोधित किया।
वांग यी और ईरानी विदेश मंत्री के बीच फोन वार्ता
बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची से फोन पर बात की। अराकची ने उन्हें क्षेत्रीय स्थिति में नवीनतम विकास से अवगत कराया और आपातकालीन मानवीय सहायता के लिए चीन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से...
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पाकिस्तान के सेलेन नामक एक जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने से रोक दिया। इसकी वजह तय मानकों को पूरा न करना, यानि संबंधित विभाग से इजाजत न लेना, बताई गई। इसकी टाइमिंग अहम है। असल में पाकिस्तान ईरान और यूएस के बीच मध्यस्थ बनने को तैयार है, तो इस कदम से ईरान ने शायद जताने की कोशिश की है कि फिलहाल वो किसी कूटनीतिक बातचीत का हिस्सा नहीं है।
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को मिली सजा पर पाकिस्तान का छलका दर्द
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी नेता और प्रतिबंधित संगठन 'दुख्तरान-ए-मिल्लत' की प्रमुख आसिया अंद्राबी को यूएपीए मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने अंद्राबी को प्रतिबंधित संगठन का नेतृत्व करने और भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का दोषी पाया है। इस फैसले पर पाकिस्तान की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है, जहां सरकार ने इस न्यायिक निर्णय की निंदा की है, जो भारत के आंतरिक मामलों में उसके निरंतर हस्तक्षेप को दर्शाता है।
यूएस: कैलिफोर्निया में डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर
लॉस एंजिल्स, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एएए) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया में डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।
ईरान से तालमेल और शिया समुदायों को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तान सुन्नी समूहों...
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लिए देश में ईरान समर्थक शिया समुदायों का बढ़ता विरोध प्रदर्शन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सैन्य नेतृत्व के लिए इस उभार को नियंत्रित करना अनिवार्य है, क्योंकि इसके और अधिक व्यापक होने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन के समक्ष जटिलता यह है कि वह इस जनसमूह से निपटने के लिए अपनी आधिकारिक मशीनरी का सीधा प्रयोग करने से कतरा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के 26 फीसदी लोग ही ईरान संघर्ष के पक्ष में: सर्वेक्षण में खुलासा
कैनबरा, 25 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की 26 फीसदी जनता ईरान पर यूएस-इजरायल के हमलों को सही मानती है। वहीं 50 फीसदी आबादी ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की तैनाती को ठीक नहीं मानती। ये खुलासा एक सर्वे में किया गया है।

