1971 टेप: अमेरिका ने ‘नरसंहार’ की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान की निंदा करने से...
वॉशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर के बीच 1971 में हुई बातचीत का एक सीक्रेट ट्रांसक्रिप्ट सामने आया है। ट्रांसक्रिप्ट से पता चलता है कि अमेरिका ने अपने ही डिप्लोमैट की तरफ से संभावित “नरसंहार” की चेतावनी के बावजूद, पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाकिस्तान की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई की आलोचना करने से इनकार कर दिया था।
‘बेगुनाहों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां…’ बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान ने 25 मार्च की ‘काली...
ढाका, 25 मार्च (आईएएनएस)। 25 मार्च बांग्लादेश के इतिहास में 'नरसंहार दिवस' के रूप में दर्ज है, जो 1971 की उस भयावह रात की याद दिलाता है जब मानवता शर्मसार हुई थी। 25 मार्च, 1971 की उस काली रात में पाकिस्तानी सेना द्वारा शुरू की गई सैन्य कार्रवाई ने हजारों निर्दोष नागरिकों की जान ले ली थी। ढाका की सड़कों पर गूंजती गोलियों की आवाज़ों और मासूमों की चीख-पुकार ने उस भीषण नरसंहार की नींव रखी, जिसने अंततः बांग्लादेश के स्वाधीनता संग्राम को जन्म दिया। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 1971 के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया है।
‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया...
वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी जांच को लेकर राजनीतिक टकराव देखने को मिला। रिपब्लिकन नेताओं ने इस जांच को 'मॉडर्न वॉटरगेट' करार देते हुए इसे सत्ता के दुरुपयोग का बड़ा उदाहरण बताया, जबकि डेमोक्रेट्स ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए जांच को सामान्य कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बताया।
मध्य पूर्व तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव
वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में लंबे समय तक संघर्ष की आशंका और शांति की कोशिशों के संकेत के बीच तेल बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक समय कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गईं लेकिन बाद में फिर नीचे आ गईं।
पेंटागन ने साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल नेटवर्क को आधुनिक युद्ध का हथियार बताया
वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को आज की युद्ध रणनीति का केंद्र बताया। पेंटागन ने सीनेटरों को बताया कि अमेरिका की सेना का पूरा डिजिटल सिस्टम, जैसे कम्युनिकेशन नेटवर्क, डेटा सिस्टम और साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर, अब एक हथियार प्रणाली बन चुका है। यह अमेरिकी सेना के भविष्य के युद्धों में लड़ने, फैसला करने और जीतने के लिए बहुत अहम है।
ईरान युद्ध से अमेरिकी हथियारों पर दबाव, यूक्रेन की मदद को लेकर चिंता बढ़ी
वॉशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सांसदों ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण अमेरिका के हथियार भंडार पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक परमाणु परिदृश्य तेजी से बिगड़ता जा रहा है। सीनेट की सुनवाई के दौरान डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ईरान नीति और हथियार नियंत्रण के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएँ सामने आईं।
अमेरिका की ‘फर्स्ट लेडी’ मेलानिया ट्रंप के टेक अलायंस में शामिल हुए 45 देश
वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की 'फर्स्ट लेडी' मेलानिया ट्रंप ने 45 देशों और बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों को एक साथ लाने वाला एक नया वैश्विक गठबंधन किया है। इसका उद्देश्य दुनियाभर के बच्चों के लिए शिक्षा और तकनीक तक पहुंच बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करना है।
पश्चिम एशिया संकट पर आज सर्वदलीय बैठक बुलाएगी सरकार
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में विकसित हो रहे संकट के बीच भारत पर इसके आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनज़र सरकार बुधवार को राजनीतिक नेताओं को जानकारी देने के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित करेगी।
डीएचएस कर्मचारियों के समर्थन में उतरे मार्कवेन मुलिन, बोले- 30 दिन बिना वेतन काम...
वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में फंडिंग को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच नए होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन ने विभाग के कर्मचारियों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिना वेतन 30 दिनों तक काम करने वाले डीएचएस (डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी) के कर्मचारियों ने अपनी प्रतिबद्धता साबित कर दी है, और वे खुद 365 दिन उनके साथ खड़े रहेंगे।
अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15-सूत्रीय प्लान भेजा
वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए एक व्यापक 15-सूत्रीय प्लान भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है।

