इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति
जकार्ता, 24 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस करने और 2030 तक इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के बड़े लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस रणनीतिक कदम उठा रहा है।
पी कुमारन का कंबोडिया दौरा, ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को मिली रफ्तार
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारत और कंबोडिया के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी कुमारन 21 से 23 मार्च 2026 तक कंबोडिया दौरे पर रहे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आपसी सहयोग के कई क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की और भविष्य के लिए नए रास्ते तलाशने पर सहमति जताई।
ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन...
तेहरान, 24 मार्च (आईएएनएस)। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला न करने की टिप्पणी के बाद किया गया।
पाकिस्तान: केपी में अफगान शरणार्थियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करने की तैयारी में सरकार
इस्लामाबाद, 24 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अफगान शरणार्थियों के खिलाफ कार्रवाई तेज होने की आशंका है। भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि ईद की छुट्टियों की वजह से इस पर विराम लगा था अब बगैर दस्तावेज रह रहे अफगानियों पर एक्शन लिया जाएगा।
बिहार : भारत-रूस शिखर सम्मेलन में नालंदा विश्वविद्यालय ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति
राजगीर, 24 मार्च (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'रूस एंड इंडिया: टुवर्ड्स ए न्यू बाइलेटरल एजेंडा' में बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रूसी इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल (आरआईएसी) और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
मिडिल ईस्ट संकट का असर: मलेशिया पर्यटन विभाग तलाश रहा नया ट्रांजिट हब
कुआलालंपुर, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य एशिया में व्याप्त तनाव के बीच मलेशिया दूसरे ट्रांजिट रूट की तलाश में है। देश की सरकारी एजेंसी के अनुसार, पर्यटकों की आमद बरकरार रखने के लिए एशियाई मार्केट पर अपना फोकस बढ़ा रहा है।
अमेरिका: मार्कवेन मुलिन अब होमलैंड सिक्योरिटी सचिव, सीनेट ने दी मंजूरी
वॉशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) सचिव पद के लिए सीनेटर मार्कवेन मुलिन के नामांकन को मंजूरी दे दी है। उन्होंने मुश्किलों में घिरी क्रिस्टी नोएम की जगह ली है।
ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से...
वॉशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के संदेशों को ईरान पहुंचा रहा है और ईरान के जवाबों से अवगत करा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर बात की।
कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई
बोगोटा, 24 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी कोलंबिया के पुटुमायो क्षेत्र में कोलंबियाई सैन्य विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
वाशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शीर्ष डेमोक्रेट नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बनाते हुए युद्ध की बढ़ती लागत, स्पष्ट रणनीति की कमी और संघर्ष के लंबे खिंचने के खतरे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

