जापान से ‘कंफर्ट वूमेन’ के इतिहास का सामना करने का आग्रह

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र के दौरान, स्वतंत्र संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों और चीन तथा अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने जापान से 'कंफर्ट वूमेन' के इतिहास का सामना करने का आग्रह किया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस पर गंभीरता से ध्यान देने तथा जापान को अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

अफ्रीकी एथलीटों का चीन के वुहान मैराथन में वर्चस्व

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2026 वुहान मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 22 मार्च को मध्य चीन के हुपेइ प्रांत की राजधानी वुहान में आयोजित हुई। अफ्रीकी एथलीटों ने पूर्ण मैराथन दौड़ के पुरुष और महिला वर्गों के पहले तीन स्थान प्राप्त किए।

पी. कुमारन और प्राक सोखोन की मुलाकात, भारत और कंबोडिया के बीच सहयोग बढ़ाने...

नोम पेन्ह, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव (ईस्ट), पी. कुमारन, ने सोमवार को कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री, प्राक सोखोन, से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला टाला, ‘बहुत सकारात्मक’ बातचीत का दिया...

न्यूयॉर्क, 23 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है।

एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल : पेट्रोलियम...

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। पिछले तीन सप्ताह में तीन लाख पचास हजार पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए गए या फिर नए दिए गए हैं। सोमवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने डेली मीडिया ब्रीफिंग में संतोष जताया कि एलपीजी की पैनिक बुकिंग कम हुई है और सरकार कालाबाजारी करने वालों की सख्त निगरानी कर रही है।

हजारों गिरफ्तारियों के बावजूद ढाका में बढ़ता अपराध, कानून-व्यवस्था चौपट

ढाका, 23 मार्च (आईएएनएस)। पिछली मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल के दौरान ढाका के मोहम्मदपुर और अदाबोर इलाकों में आठ हजार से अधिक गिरफ्तारियों के बावजूद, बांग्लादेश लगातार अपराध की समस्या से जूझ रहा है।

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन, 23 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता ब्रिटिश हितों की रक्षा करना और मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ने से रोकना है।

थाईलैंड के पास 103 दिन का तेल भंडार, उपलब्धता न‍िगरानी के ल‍िए ‘पंप रडार’...

बैंकॉक, 23 मार्च (आईएएनएस)। थाई सरकार ने बताया क‍ि देश के पास लगभग 103 दिन का पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है और बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नियामक उपायों को आगे बढ़ा रही है।

द ग्रेट एस्केप: सुरंग, साहस और सजा! द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फरारी की...

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। नाजी जर्मनी के कड़े सुरक्षा वाले युद्धबंदी शिविर स्टालाग लुफ्ट तृतीय से 70 से अधिक मित्र राष्ट्रों के सैनिकों का सुरंग बनाकर भाग निकलना इतिहास में 'द ग्रेट एस्केप' के नाम से दर्ज है। 24 मार्च 1944 की रात हुई ये साधारण फरारी नहीं थी, बल्कि महीनों की गुप्त योजना, इंजीनियरिंग कौशल और असाधारण साहस का परिणाम थी।

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया है। दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस तरह के सभी दावे पूरी तरह से झूठे, भ्रामक और निराधार हैं, और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

खरी बात