अनिल विज ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना, होर्मुज स्ट्रेट में...

अंबाला, 22 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज पीएम मोदी की विदेश नीति के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश नीति का ही प्रभाव है कि हमारे जहाज होर्मुज से लौट रहे हैं।

पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, ईंधन-एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति...

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच निर्बाध आपूर्ति और स्थिर वितरण सुनिश्चित करने को लेकर थी।

गाजा पीस बोर्ड में पाकिस्तान: अल्पसंख्यकों के लिए ‘असुरक्षित’ देश को सदस्यता क्यों? पूछा...

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जिन्हें 'बोर्ड ऑफ पीस' (शांति बोर्ड) में जगह दी गई है। इसका गठन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी में स्थायी शांति का समाधान खोजने के लिए किया है। हालांकि, धार्मिक उत्पीड़न और अपनी धरती पर आतंकवाद को पोषित करने का इसका रिकॉर्ड आड़े आ रहा है। पिछले दो वर्षों से अपने ही क्षेत्र में आक्रामक रवैया अपनाने वाले देश की 'शांतिदूत' भूमिका निभाने की क्षमता सवालों के घेरे में है।

उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने तारिक रहमान से की मुलाकात, भारत-बांग्लादेश रिश्तों को आगे बढ़ाने...

ढाका, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत के बांग्लादेश में उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।

कनाडा में खालिस्तान समर्थक गतिविधियां बढ़ा रही भारत से रिश्तों में तनाव : र‍िपोर्ट

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। कनाडा में सक्रिय खालिस्तान समर्थक तत्वों को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता दिख रहा है। भारत की ओर से लगातार उठाई जा रही चिंताओं के बीच अब कनाडा पर दबाव बढ़ रहा है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए होने से रोके।

चीनी राष्ट्रपति शी ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय के 10वें शिखर...

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय (सीईएलएसी) का 10वां शिखर सम्मेलन 21 मार्च को घूर्णन अध्यक्ष देश कोलंबिया में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस शिखर सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा।

नेतन्याहू की दुनिया से अपील, ‘ईरान के खिलाफ संघर्ष में दें यूएस-इजरायल का साथ’

तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया से अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि ईरान आम लोगों को निशाना बना रहा है।

चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने पेइचिंग के ताओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में एजएसबीसी, यूबीएस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड समेत दसेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की।

2025 तक चीन में गैर-पारंपरिक जल उपयोग 25 अरब घन मीटर से अधिक पहुंचा

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। 34वां 'विश्व जल दिवस' रविवार को मनाया गया। इसके साथ 39वां 'चीन जल सप्ताह' भी शुरू हो गया। 'जल संरक्षण चीन यात्रा : हफेई, आनह्वेई' विषय पर आधारित प्रचार कार्यक्रम में यह जानकारी मिली कि 2025 में चीन में गैर-पारंपरिक जल उपयोग 25 अरब घन मीटर से अधिक हो गया है।

एनआईए जांच में विदेशी नागरिकों पर म्यांमार संघर्ष से जुड़ाव के आरोप, यूक्रेन ने...

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक संवेदनशील जांच ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है, जिसमें विदेशी नागरिकों की कथित गतिविधियों को म्यांमार के जारी संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। यूक्रेनी नागरिकों और एक अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है, हालांकि यूक्रेन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

खरी बात