भारत ने यूएन के दो-लेवल वाली स्थायी सदस्यता का किया विरोध, वीटो 15 साल...

न्यूयॉर्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग कर रहा है। भारत ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र परिषद की सदस्यता और वीटो पावर को लेकर अपना पक्ष रखा है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने यूएनएससी में दो-लेवल वाले (टू टियर) स्थायी सदस्यता वाले स्तर का विरोध किया और जी4 के यूएनएससी में सुधार के बाद 15 साल के लिए वीटो पावर को टालने के प्रस्ताव पर सहमति जताई।

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष वैश्विक आर्थिक विकास को धीमा कर सकता है और महंगाई को बढ़ा सकता है। ऊर्जा बाजार और व्यापार आपूर्ति में आ रही बाधाओं ने हालात को और जटिल बना दिया है।

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जोर देंगे।

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय देश यह योजना होर्मुज स्ट्रेट से बिना अमेरिका के सीधे दखल के शिपिंग को सुरक्षित करने के लिए बना रहे हैं। ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान ट्रांस-अटलांटिक संबंधों को नया रूप दिया है।

अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों में हो सकती है वार्ता, ट्रंप बोले-...

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीधी बातचीत का दूसरा राउंड “अगले दो दिनों में” हो सकता है। यह एक संभावित डिप्लोमैटिक शुरुआत का संकेत है, जबकि अमेरिका ईरान से जुड़े शिपिंग को टारगेट करते हुए अमेरिकी नौसेना ब्लॉकेड को आगे बढ़ा रही है।

अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप से ओपीटी कार्यक्रम खत्म करने की अपील की, कहा- हमारे...

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में विदेशी छात्रों से जुड़े एक अहम वर्क परमिट कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी)' प्रोग्राम को खत्म करने की अपील की। उनका दावा है कि यह योजना अमेरिकी युवाओं के रोजगार पर असर डाल रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है, खासकर चीन के संदर्भ में।

अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता शुरू

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच एक दुर्लभ और उच्च स्तरीय सीधी बैठक संपन्न हुई। बीते 30 वर्षों में यह पहला अवसर था जब दोनों देशों ने इस स्तर पर प्रत्यक्ष संवाद किया है।

मध्य पूर्व संकट का सैन्य समाधान नहीं, शांति के लिए वार्ता जरूरी: संयुक्त राष्ट्र...

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। उन्‍होंने कहा क‍ि संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है। शांति के लिए वार्ता फिर से शुरू की जानी चाहिए।

नई दिल्ली में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का जश्न, ट्रंप और अमेरिका की तस्‍वीरों...

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया क‍ि नई द‍िल्‍ली में मंगलवार को फ्रीडम-250 समारोह की शुरुआत की गई। इस मौके पर सजाई गई गाड़ियों में डोनाल्‍ड ट्रंप और अमेरिका की ऐतिहासिक तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।

पाकिस्तान: इमरान खान की बहनों को फिर नहीं मिली जेल में मुलाकात की इजाजत

इस्लामाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों को मंगलवार को एक बार फिर रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपने भाई से मिलने की इजाजत नहीं दी गई।

खरी बात