भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8...

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आठ महीने के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए हैं। वे रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से उड़ान भरने के बाद सुरक्षित रूप से आईएसएस पहुंचे, जहां वे वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी संबंधी प्रयोगों में हिस्सा लेंगे।

ईरान बातचीत के लिए नहीं मानता तो उसके पावर प्लांट और पुलों को निशाना...

वाशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वह अगले सप्ताह तक बातचीत की मेज पर नहीं लौटता, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाएगा। ट्रंप ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिकी हमले और तेज किए जाएंगे।

ट्रंप का बड़ा बयान: रूस पर नए प्रतिबंधों में ईरान और हिज्‍बुल्लाह को भी...

वॉशिंगटन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम की ओर से समर्थित उस कानून में रूस पर लगाए जाने वाले कड़े प्रतिबंधों को बढ़ाकर ईरान और हिज्‍बुल्लाह को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत और चीन जैसे देशों से जुड़े प्रस्तावों पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।

दुनिया के किसी भी अहम मार्ग पर टोल वसूलने का अध‍िकार क‍िसी को नहीं...

वॉशिंगटन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट की सुरक्षा पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए 20 प्रतिशत शिपिंग शुल्क लगाने का अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। ट्रंप ने कहा क‍ि मुझे नहीं लगता कि किसी को भी होर्मुज स्‍ट्रेट या दुनिया के किसी भी ऐसे मार्ग के इस्तेमाल के लिए शुल्क लेने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों के सहयोगियों ने इसके बदले अमेरिका में अरबों डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की पेशकश की है।

पाकिस्तान ने तेज की नागरिकों की वापसी, 525 परिवार भेजे अफगानिस्तान, बन्नू के तीन...

इस्लामाबाद, 14 जुलाई (आईएएनएस)। तोरखम बॉर्डर के रास्‍ते पाकिस्तान से 525 अफगान परिवारों को वापस अफगानिस्तान भेज दिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में बने तीन शरणार्थी शिविर अब पूरी तरह खाली हो चुके हैं।

पीएम मोदी दुनिया के प्रभावशाली नेता, उनके नेतृत्व में भारत ने की शानदार तरक्की:...

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पोलैंड के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोसजेव्स्की ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक 'बेहद सक्षम और शानदार' वैश्विक नेता बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने जबरदस्त बदलाव देखा है।

होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का...

नई दिल्‍ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलने के अपने ही फैसले से पलट गए हैं। ट्रंप ने अब 20 प्रतिशत टोल शुल्क की जगह मध्य पूर्व के देशों के साथ नए व्यापार और निवेश समझौतों का ऐलान किया है।

होर्मुज स्‍ट्रेट पर अमेरिका के टोल प्रस्ताव का इटली ने किया विरोध

रोम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इटली की सरकार ने समुद्री मार्गों से गुजरने पर किसी भी तरह का शुल्क लगाने का व‍िरोध करते हुए कहा क‍ि समुद्री स्‍ट्रेट्स कोई इंसानों की बनाई संरचना नहीं है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी का यह बयान मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ऐलान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्‍ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।

‘शी चिनफिंग : चीन का शासन’ के पांचवें खंड के प्रचार के लिए किर्गिस्तान...

बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। 'शी चिनफिंग : चीन का शासन' के पांचवें खंड के प्रचार के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चीन के आयात-निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 16.9 फीसदी का इजाफा

बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें सीमा शुल्क सामान्य प्रशासन के संबंधित अधिकारियों ने इस वर्ष चीन के विदेशी व्यापार के संचालन की जानकारी दी और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

खरी बात