चीन में ग्रामीण निर्माण की गति तेज

बीजिंग, 15 सितंबर (आईएएनएस)। इस साल से चीन ग्रामीण निर्माण को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन और रहने की स्थिति बेहतर होती रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने तक 3.3 लाख से ज्यादा नई परियोजनाएं ग्रामाण निर्माण परियोजना डेटाबेस में जोड़ी गई हैं।

पहले आठ महीनों में हाईटेक उद्योग में निवेश 5.2 प्रतिशत बढ़ा

बीजिंग, 15 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल के पहले आठ महीनों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में निवेश पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.2 प्रतिशत बढ़ा है।

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

आईएमईसी में अहम भूमिका चाहता है साइप्रस, भारत से बढ़ेगा सीधा जुड़ाव : इवागोरस...

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में साइप्रस के उच्चायुक्त इवागोरस व्रियोनाइड्स ने एक विशेष बातचीत में साइप्रस मुद्दे पर 52 साल से जारी कब्जे के अपने निजी अनुभव, तुर्किए के साथ संवाद की संभावना, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) में साइप्रस की अहम भूमिका, ब्रिक्स की प्रासंगिकता और गाजा के लिए मानवीय सहायता में साइप्रस की भूमिका समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।

ब्रिक्स 2026 में डिक्लेरेशन के लिए सभी देशों को राजी करना भारत की सबसे...

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स 2026 में दिल्ली डिक्लेरेशन के लिए सभी सदस्य देशों को राजी करना भारत की अध्यक्षता की सबसे बड़ी सफलता है। यह बयान चिंतन रिसर्च फाउंडेशन में फेलो इंद्राणी तालुकदार ने मंगलवार को दिया।

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

ढाका, 15 सितंबर (आईएनएस)। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी)-2 ने मंगलवार को अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर समेत पार्टी के सात नेताओं को जुलाई 2024 में हुए बड़े जन-आंदोलन से जुड़े 'मानवता के खिलाफ अपराधों' के लिए मौत की सजा सुनाई।

केस में कमी के बावजूद डीआरसी में इबोला के 7,200 से ज्यादा मामले सामने...

किंशासा, 15 सितंबर (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में मंगलवार को इबोला को लेकर सरकारी आंकड़े जारी किए गए। इसके अनुसार इबोला के 7,200 से ज्यादा कन्फर्म मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि महामारी के मामलों में कुल मिलाकर कमी आ रही है, फिर भी कई प्रांतों में इसका संक्रमण लगातार फैल रहा है।

ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी :...

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को कहा कि ओमान के तट पर रविवार को 14 भारतीयों को ले जा रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद, लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण : नायब सैनी

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रिक्स सम्मेलन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के मुख्यमंत्रियों के शामिल न होने पर निशाना साधा और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में ब्रिक्स समिट होना गर्व की बात थी और यह किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि भारत के गौरव और प्रतिष्ठा का मामला था। वहीं भाजपा सांसद सुजीत कुमार ने नई दिल्ली घोषणापत्र को भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया।

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित...

सोल, 15 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने मंगलवार को तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सरदार बर्दिमुहामेदोव का आभार व्‍यक्‍त क‍िया। उन्होंने ईरान से दक्षिण कोरियाई नागरिकों को सुरक्षित निकालने में तुर्कमेनिस्तान की मदद की सराहना की। यह निकासी इस साल अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद की गई थी।

खरी बात