पाकिस्तान के आईसीबीएम कार्यक्रम से अमेरिका को खतरा: तुलसी गबार्ड
वॉशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने गुरुवार को चेतावनी दी कि पाकिस्तान का लंबी दूरी का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम भविष्य में अमेरिका के लिए खतरा बन सकता है।
ब्रिटेन में सिख लड़कियों को निशाना बनाने के आरोप, रिपोर्ट में जताई गई चिंता
लंदन, 19 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन में कथित तौर पर “पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग” द्वारा सिख लड़कियों को निशाना बनाए जाने के दावों ने चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर चल रहे इन आरोपों में कहा गया है कि लड़कियों को फंसाने के लिए भावनात्मक दबाव और आर्थिक प्रलोभन का इस्तेमाल किया जा रहा है, साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की कोशिश भी की जा रही है।
पीएम मोदी ने कतर के अमीर से फोन पर बात की, ईद की शुभकामनाएं...
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें और कतर की जनता को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दोहराया। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत पश्चिम एशिया में जारी तनाव और क्षेत्रीय ऊर्जा ढांचागत सुविधाओं पर हुए हमलों के बीच हुई है।
सैन्य सफलता को कम करके दिखाने से परेशान अमेरिकी रक्षा सचिव ने मीडिया की...
वॉशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने गुरुवार को अमेरिकी मीडिया की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। पीट हेगसेथ ने आरोप लगाया कि मीडिया ईरान के साथ संघर्ष में मिली सैन्य सफलताओं को कम करके दिखाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया पर देश के युद्ध प्रयासों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।
ईरान की सैन्य क्षमताएं हो गईं कमजोर, चाह कर भी नहीं कर सकते हमला:...
वॉशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के भीतर सात हजार से अधिक ठिकानों पर हमले किए और अपने अभियानों को तेज कर दिया है। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि संघर्ष आक्रामक चरण में प्रवेश कर चुका है और ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है।
ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुलित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी...
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को कहा कि वह ऊर्जा आपूर्ति आवश्यकताओं के मुद्दे पर बांग्लादेश और अन्य पड़ोसी देशों की सहायता कर रहा है, साथ ही घरेलू जरूरतों, रिफाइनिंग क्षमता और डीजल की उपलब्धता के बीच संतुलन भी बनाए रखे हुए है।
जयशंकर ने यूएई मंत्री रीम अल हाशिमी से की मुलाकात, पश्चिम एशिया संघर्ष और...
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामलों की राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी के साथ बैठक की। इस दौरान पश्चिम एशिया में संघर्ष से जुड़े नवीनतम घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए यूएई सरकार का धन्यवाद भी किया।
छह यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी कानूनी मामला, जांच कर रहीं एजेंसियां : एमईए
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। छह यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी मामले पर गुरुवार को भारत की ओर से कहा गया कि यह कानूनी विषय से जुड़ा है। भारत की सरकारी एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।
2026 में अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति का कार्यान्वयन जारी रहेगा : चीनी वित्त मंत्रालय
बीजिंग, 19 मार्च (आईएएनएस)। चीनी वित्त मंत्रालय ने '2025 में चीन की राजकोषीय नीति के कार्यान्वयन पर रिपोर्ट' जारी की है, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2025 में चीन की अर्थव्यवस्था ने समग्र रूप से स्थिर और सुचारू प्रगति बनाए रखी तथा राजकोषीय संचालन व्यवस्थित और संतुलित रहा।
हालात ठीक नहीं, युद्ध को रोकने की जरूरत: तेहरान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर
तेहरान, 19 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है। पहले यूएस-इजरायल की ईरान पर एयर स्ट्राइक फिर जवाबी कार्रवाई इसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनातनी, खार्ग पर अमेरिका के हमले से होते हुए अब बात ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले तक पहुंच गई है। दोनों ओर से दावा यही किया जा रहा है कि हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। इस बीच ईरान अपने को कहां पाता है, इसे लेकर आईएएनएस ने तेहरान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फुआद इजादी से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

