पनामा नहर और स्वेज नहर समेत इन समुद्री मार्गों से होता है दुनिया में...
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी हमलों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इन हमलों का विश्व बाजार पर भारी असर देखने को मिल रहा है। ईरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उन जगहों को अपना निशाना बना रहा है, जो विश्व व्यापार के लिए बेहद जरूरी हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन छोटे और बड़े रास्तों के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार होता है।
मध्य पूर्व संकट का जापान पर असर, केंद्रीय बैंक को महंगाई बढ़ने की आशंका
टोक्यो, 19 मार्च (आईएएनएस)। बैंक ऑफ जापान (बीओजे) ने गुरुवार को कहा कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से देश में महंगाई बढ़ने की आशंका है। यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता लगातार बनी हुई है और इसका सीधा असर तेल आयात करने वाले देशों पर पड़ रहा है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कतर से की बात: गैस प्लांट हमले पर जताई चिंता,...
तेहरान, 19 मार्च (आईएएनएस)। ईरान में सैन्य संघर्ष को 20 दिन हो गए हैं। 19वें दिन इजरायल ने पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट पर हमला किया। कई देशों ने इसकी निंदा की। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी इस पर फिक्र जाहिर की और ऐसा न करने की अपील भी की। उनके इस आग्रह में कुछ ऐसा था जो ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने मैक्रों के रवैये को 'दुखद' करार दिया।
12 अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों ने ईरान से हमले रोकने की...
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच कई देशों की हवा बारूद के धुएं से भर गई। इजरायल की ओर से ईरान के सबसे बड़े गैस प्लांट साउथ पार्स फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने कतर और संयुक्त अरब अमीरात के गैस प्लांट पर हमला कर दिया। इस बीच 12 अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों ने ईरान के इस हमले की निंदा की और इन्हें तुरंत रोककर अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने को कहा।
मानवाधिकार संगठनों का बांग्लादेश के पीएम से आग्रह: ‘पत्रकारों को रिहा कराएं, अभिव्यक्ति की...
ढाका, 19 मार्च (आईएएनएस)। कई मानवाधिकार संगठनों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को पत्र लिखकर उनसे मानवाधिकारों की रक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।
चीन में भारत के राजदूत नियुक्त हुए विक्रम दोराईस्वामी, कई देशों में संभाल चुके...
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी विक्रम दोराईस्वामी को चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी में बताया गया कि विक्रम दोराईस्वामी अभी ब्रिटेन में भारत के हाई कमिश्नर हैं और उन्हें चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही यह काम संभाल लेंगे।
यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ...
अबू धाबी, 19 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गैस फैसिलिटी फील्ड पर हमला किया है। ईरान की इस कार्रवाई की यूएई के अधिकारियों ने कड़ी आलोचना की है। यूएई के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि मिसाइलों के इंटरसेप्शन से गिरते मलबे के कारण हबशान गैस फैसिलिटी में ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
अमेरिका के विशेष दूत 19 से 24 मार्च तक श्रीलंका व मालदीव का करेंगे...
वॉशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर 19 से 24 मार्च तक श्रीलंका और मालदीव का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर फोकस करते हुए उच्च स्तरीय मीटिंग करेंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत गोर श्रीलंका के दौरे पर दूसरे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।
कतर ने रास लफ्फान पर हमले के बाद ईरानी राजनयिकों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’...
दोहा, 19 मार्च (आईएएनएस)। कतर ने गुरुवार को रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमले की कड़ी निंदा की है। कतर ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का उल्लंघन है। इस हमले के बाद ईरानी दूतावास के सैन्य अटैशे और सुरक्षा अटैशे के साथ-साथ उनके ऑफिस के स्टाफ को भी 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित कर दिया और उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया।
कतर में हमले से भड़के ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की चेतावनी,...
वॉशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े पार्स गैस फील्ड पर भीषण हमला किया है। साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड मानी जाती है। वहीं, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कतर की मेन गैस फैसिलिटी पर बड़ा हमला किया है। ईरान के इस हमले में कतर को भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी सामने आई है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका बिना इजरायल की मदद या सहमति के ही ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत से उड़ा सकता है, जितनी उसने पहले कभी नहीं देखी होगी।

