ईरान ने शहीदों को अंतिम विदाई देकर ल‍िया प्रतिशोध का संकल्प

तेहरान, 18 मार्च (आईएएनएव)। ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग उस फ्रिगेट के चालक दल के सदस्यों के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल हुए, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने डुबो दिया था। साथ ही देश के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी और एक उच्च रैंकिंग सैन्य कमांडर जो इजरायली हमलों में मारे गए थे।

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर यूएन चीफ की कड़ी प्रतिक्रिया, अफगान अस्पताल हमले की जांच की...

संयुक्त राष्ट्र, 18 मार्च। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने काबुल में एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अमेरिकी विरोधियों से खुफिया सहायता मांग रहा ईरान: सीआईए निदेशक

वॉशिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने बुधवार को बताया कि ईरान अमेरिकी विरोधियों से खुफिया सहायता की मांग कर रहा है। उन्होंने इस संघर्ष के एक नए पहलू की ओर इशारा किया, क्योंकि तेहरान रणनीतिक समर्थन के लिए बाहर की ओर देख रहा है।

बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अमेरिकी सांसद ने धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा की मांग...

वॉशिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा के लिए फंड बढ़ाने की मांग की है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और हाल के हमलों ने पूरे देश में धार्मिक समुदायों के बीच डर बढ़ा दिया है।

केच और वाशुक में हुए हमले की बीएलएफ ने ली जिम्मेदारी, तीन पाकिस्तानी जवानों...

क्वेटा, 18 मार्च (आईएएनएस)। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने केच जिले में किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें तीन पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि‍ इसके अलावा, इस हथियारबंद गुट ने वाशुक जिले में भी पाकिस्तान समर्थित 'डेथ स्क्वॉड' को निशाना बनाया, जिसमें तीन ऑपरेटिव मारे गए।

अमेरिका ने 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड न‍ियम में क‍िया विस्तार, 15 हजार...

वॉशिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने अपने वीजा बॉन्ड कार्यक्रम का विस्तार करते हुए दो अप्रैल से इसे 50 देशों तक लागू करने का फैसला किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को बताया कि अब बिजनेस और पर्यटन (बी1 और बी2 वीजा) के लिए आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को 15 हजार डॉलर का बॉन्ड जमा करना होगा।

कतर एयरवेज की अतिरिक्त उड़ानों से 2600 भारतीयों की हुई वतन वापसी

नई द‍िल्‍ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। म‍िड‍िल ईस्‍ट संघर्ष के बीच कतर एयरवेज की ओर से भारत के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी से काफी राहत हुई है। बुधवार को संचालित उड़ानों के जरिए बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक अपने देश लौटे।

क्‍या अमेर‍िका तक पहुंच बना रहा पाक‍िस्‍तान का म‍िसाइल प्रोग्राम? यूएस इंटेलिजेंस रिपोर्ट में...

वॉशिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने बुधवार को चेतावनी दी कि पाकिस्तान का प्रगतिशील मिसाइल प्रोग्राम संयुक्त राज्य अमेरिका को भी निशाना बना सकता है। उन्होंने इसे अमेरिकी धरती के लिए बढ़ते वैश्विक खतरों के समूह का एक हिस्सा बताया।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एनएसए अजित डोभाल से की मुलाकात, भारत-यूएस सुरक्षा सहयोग...

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ बैठक की। इस दौरान महत्वपूर्ण सुरक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की गई।

पश्चिम एशिया संकट : ईरान में ‘सात पर आघात’, सैन्य संघर्ष में पहली पंक्ति...

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया, सैन्य संघर्ष की आग में जल रहा है। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल ने ईरान पर हमला किया। संयुक्त हमले में ईरान के कई बड़े नेता और शीर्ष अधिकारियों को लगभग साफ कर दिया। सिलसिला रुका नहीं, अब भी जारी है। ये ऐसे टॉप नेता या अधिकारी थे जिनसे प्रशासन चलता था और देश किसी भी स्थिति में इनकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देखता था।

खरी बात