लेबनान पर इजरायली हमले में टीवी चैनल के निदेशक की मौत
बेरूत, 18 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइली हवाई हमले में हिजबुल्लाह से जुड़े टीवी चैनल अल-मनार के एक बड़े अधिकारी की मौत हो गई। अल-मनार टीवी ने बताया कि चैनल के राजनीतिक कार्यक्रमों के डायरेक्टर मोहम्मद शारी और उनकी पत्नी इस हमले में मारे गए।
ईरान में संघर्ष कर रहे परिवारों के लिए ताजिकिस्तान ने बढ़ाया मदद का हाथ,...
दुशांबे, 18 मार्च (आईएएनएस)। युद्ध में लगातार संघर्ष कर रहे ईरान के लोगों के लिए ताजिकिस्तान ने बुधवार को 110 ट्रकों के काफिले में 3,610 टन मानवीय सहायता भेजी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस को दी ईद की मुबारकबाद, स्ट्रेट ऑफ...
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस, शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे पश्चिम एशिया के हालात पर फिक्र जाहिर की।
पाकिस्तान ‘क्षेत्रीय शांति के लिए कैंसर’: बलूच नेता
लंदन, 18 मार्च (आईएएनएस)। बलूच स्वतंत्रता के समर्थक हुरबयार मारी ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर किए गए पाकिस्तानी हवाई हमले की कड़ी निंदा की। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने इसे इस्लामाबाद के "झूठ और दुष्प्रचार" की एक दास्तां बताया।
इजरायली रक्षा मंत्री का दावा, आईडीएफ हमले में मारे गए ईरान के खुफिया मंत्री...
तेल अवीव, 18 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि ईरान के एक और शीर्ष नेता की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई है। उनके अनुसार, मंगलवार रात हुए हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब मारे गए। इजरायली रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ने काट्ज का बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, ईरान ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
पाकिस्तान में 500 से अधिक लड़कियों का जबरन कराया गया धर्म परिवर्तन: मानवाधिकार संगठन
इस्लामाबाद, 18 मार्च (आईएएनएस)। अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक प्रमुख संगठन ने 2021 से 2025 के बीच पूरे पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के एक चिंताजनक चलन की ओर ध्यान दिलाया है, जिसके तहत इस दौरान 515 मामले दर्ज किए गए।
अफगान विदेश मंत्री ने राजनयिकों से कहा,’पाकिस्तान के क्रूर हमले की सच्चाई से दुनिया...
काबुल, 18 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने बुधवार को विदेशों में स्थित अफगान दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के राजनयिकों संग वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राजनयिकों को काबुल के स्पष्ट रुख, नीति और भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए। यह बैठक पाकिस्तान द्वारा एक नशा मुक्ति अस्पताल पर की गई घातक बमबारी की घटना के बाद हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी।
श्रीलंका में फ्यूल क्यू आर सिस्टम बना मुसीबत: सेकंड-हैंड वाहन मालिकों को नहीं मिल...
कोलंबो, 18 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका में दोबारा लागू किया गया नेशनल फ्यूल पास क्यूआर कोड सिस्टम अब विवादों में घिर गया है। बड़ी संख्या में वाहन मालिकों का कहना है कि वे अपना साप्ताहिक ईंधन कोटा नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि सिस्टम उनके वाहनों को अब भी पुराने मालिकों के नाम पर रजिस्टर्ड दिखा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के एनएसडब्ल्यू में आईआरजीसी के प्रतीकों पर बैन की तैयारी, 2 साल तक...
सिडनी, 18 मार्च (आईएएनएस)। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) सरकार ने कट्टरपंथ और उग्रवादी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य संसद में पेश किए गए नए विधेयक के तहत इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कोर (आईआरजीसी) और हिज्ब उत-तहरीर जैसे संगठनों के प्रतीकों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
यूएन ने पाकिस्तान को घेरा: काबुल के नशा मुक्ति अस्पताल हमले पर तुरंत जांच...
जिनेवा, 18 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात पाकिस्तान के हवाई हमले में ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल तबाह हो गया। तालिबान सरकार के अनुसार, इस हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक (रैपोर्टेयर) रिचर्ड बेनेट ने इस घटना को ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ बताते हुए तुरंत स्वतंत्र जांच शुरू करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। विशेष दूत ने कहा कि अस्पताल जैसे नागरिक स्थानों पर हमला युद्ध के नियमों का उल्लंघन है।

