मॉस्को में दो ट्राम आपस में टकराईं, पांच बच्चों सहित 22 लोग घायल

मॉस्को, 15 मार्च (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब दो ट्राम आपस में टकरा गईं। राजधानी की ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हादसा तकनीकी खराबी के चलते एक ट्राम के पटरी से उतरने की वजह से हुआ। हादसे में 22 लोग घायल बताए गए, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।

आम नागर‍िकों को न‍िशाना बनाना सही नहीं, ईरान कर रहा युद्ध अपराध: इजरायली विदेश...

नई द‍िल्‍ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा क‍ि ईरान जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, वह भी रमजान जैसे पवित्र महीने में। यह निर्दयी कार्रवाई स्पष्ट रूप से युद्ध अपराध के दायरे में आती है।

आईडीएफ का दावा- अमेर‍िकी सिनेगॉग हमले का ह‍िजबुल्‍लाह से कनेक्‍शन, कमांडर का भाई था...

नई द‍िल्‍ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा क‍िया क‍ि प‍िछले गुरुवार को अमेर‍िका में मिशिगन सिनेगॉग में हुए आतंकी हमले का कनेक्‍शन ह‍िजबुल्‍लाह से था।

1968 का माई लाई नरसंहार: वियतनाम युद्ध की वह घटना जिसने दुनिया को झकझोर...

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम युद्ध के दौरान दक्षिण वियतनाम के एक छोटे से गांव 'माई लाई' में जो हुआ, उसने दुनिया को युद्ध का क्रूर चेहरा दिखाया। इस घटना को इतिहास में माई लाई नरसंहार के नाम से जाना जाता है और इसे 20वीं सदी के सबसे विवादास्पद युद्ध अपराधों में गिना जाता है।

बहरीन: संवेदनशील जानकारी आईआरजीसी को पहुंचाने का आरोप, पांच गिरफ्तार

बहरीन, 15 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच बहरीन की सुरक्षा एजेंसियों ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि वे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को संवेदनशील और गोपनीय जानकारी भेज रहे थे।

तेल निर्यात फिर से शुरू करने को लेकर इराक सरकार में मतभेद

तेहरान, 15 मार्च (आईएएनएस)। इराक में तेल निर्यात दोबारा शुरू करने को लेकर सरकार के अलग-अलग विभागों में मतभेद है। इराक का तेल मंत्रालय एक्सपोर्ट फिर से शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन कुर्द क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने फिलहाल इससे इनकार कर दिया है।

इजरायल का दावा : पश्चिमी ईरान में नष्ट क‍िया ड्रोन ठिकाना, भागते सैनिकों को...

नई द‍िल्‍ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने रव‍िवार को ईरान पर हमले का एक बड़ा अपडेट जारी क‍िया। इजरायल ने हवाई हमलों में ईरान के एक ड्रोन भंडारण स्थल को तबाह करने का दावा क‍िया है।

ईरान में हजारों लोग बेघर, 32 हजार पहुंचे अफगानिस्तान: संयुक्त राष्ट्र

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने रविवार को बताया कि ईरान में बिगड़ते हालात की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपना घर छोड़ कर दूसरे देश जा रहे हैं। कई शहरों में घर और जरूरी सेवाओं से जुड़ी इमारतें तबाह हो गई हैं, इसलिए लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में निकल रहे हैं।

कमजोर टैक्स सिस्टम बना रोड़ा, आईएमएफ से एक अरब डॉलर की किस्त पर पाकिस्तान...

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच एक अरब डॉलर की किस्त जारी करने को लेकर चल रही बातचीत एक बार फिर ठप पड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह मौजूदा बजट की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल और टैक्‍स कलेक्‍शन का कम होना है।

मध्य पूर्व में तनाव के चलते एनआईओएस ने प्रैक्टिकल परीक्षाएं टालीं

नई द‍िल्‍ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शिक्षा बोर्डों ने बड़ा कदम उठाया है। कतर के दोहा में स्‍थ‍ित भारतीय दूतावास के अनुसार, क्षेत्र में ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष और खाड़ी देशों की अस्थिर स्थिति को देखते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने मार्च-अप्रैल 2026 में प्रस्तावित प्रैक्टिकल परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

खरी बात