मोनाको में हुए धमाके में तीन लोग घायल, संदिग्ध अब भी फरार
मोनाको सिटी, 30 जून (आईएएनएस)। मोनाको के रुए रेवरेंड-पेरे-लुई-फ्रोला में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में सोमवार को रात करीब 9 बजे (स्थानीय समय) धमाका हुआ। इस धमाके में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि संदिग्ध फ्रांस के ब्यूसोलिल की तरफ भागा और अभी भी फरार है।
संयुक्त राष्ट्र में अफगान मिशन ने पाकिस्तानी हमलों पर जताई चिंता, जवाबदेही तय करने...
न्यूयॉर्क, 30 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन ने पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। मिशन ने कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष अफगान नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं। साथ ही पाकिस्तान से अफगान क्षेत्र में सभी सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने और अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।
भारत और थाईलैंड ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने को लेकर की चर्चा
बैंकॉक, 30 जून (आईएएनएस)। भारत और थाईलैंड ने मंगलवार को द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाकर अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच हुई इस बैठक का नेतृत्व थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ और भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल ने किया।
अफगानिस्तान के खतरनाक पूर्वी प्रांतों में बारूदी सुरंगें हटाएगी तालिबान सरकार
काबुल, 30 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोमवार देर रात एक बड़े बारूदी सुरंग हटाने वाले संगठन के साथ संयुक्त सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इसका मकसद लैंडमाइन और बिना फटे ऑर्डनेंस के लगातार खतरे से निपटना है।
ट्रम्प ने ‘राइट टू रिपेयर’ आदेश पर हस्ताक्षर किए
वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक राष्ट्रपति ज्ञापन (प्रेसिडेंशियल मेमोरेन्डम) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य वाहन मरम्मत को सस्ता और आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अपनी कारों की मरम्मत खुद करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, बिना अनावश्यक सरकारी प्रतिबंधों या बढ़ी हुई लागतों का सामना किए।
भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी पीएम ताकाइची, 1 जुलाई को पहुंचेगी नई...
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर 1 जुलाई को भारत पहुंचेंगी। वो 16वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी। यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होगी। आगामी सम्मेलन पांच अहम क्षेत्रों में ठोस सहयोग पर केंद्रित रहेगा। इनमें सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और दूरसंचार शामिल हैं।
यूएस-ईरान समझौते को लेकर तेहरान-फ्रांस के बीच फोन पर बात, जर्मन विदेश मंत्री ने...
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। यूएस-ईरान समझौते को लेकर विश्व भर में हलचल तेज है। हाल ही शांति वार्ता के बाद दोबारा हमले और फिर दोनों ओर से हमलों को रोकने के लिए हुए राजीनामे के बाद मंगलवार को ईरान और फ्रांस के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की, वहीं जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका में रूबियो से मुलाकात की।
भारत के ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवसरों ने अमेरिकी निवेशकों का खींचा...
वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। औद्योगिक नेताओं के अनुसार, भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए अगले 25 सालों में ऊर्जा की मांग को तीन गुना तक बढ़ाना होगा, जिससे अमेरिका के साथ निवेश, तकनीकी साझेदारी और ऊर्जा सहयोग के लिए दुनिया के सबसे बड़े मौकों में से एक बनेगा।
भारत ने एफएटीएफ का किया समर्थन, टेरर फंडिंग रोकने वाली संस्था पर पाक के...
संयुक्त राष्ट्र, 30 जून (आईएएनएस): भारत ने अंतरराष्ट्रीय आतंक-वित्तपोषण निगरानी संस्था पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों का बचाव करते हुए कहा है कि ये आलोचनाएं “जांच के डर” से प्रेरित हैं।
ट्रम्प ने समाजवाद को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया
वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समाजवाद को संयुक्त राज्य अमेरिका के सामने मौजूद सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी की कड़ी आलोचना करते हुए तीखी भाषा का इस्तेमाल किया और चेतावनी दी कि देश उस दिशा में जा सकता है, जिसे उन्होंने “कम्युनिज्म” (साम्यवाद) बताया।

