Saturday, May 2, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से आर्थिक संघर्षों को सुलझाने में अफ्रीकी देशों की मदद...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका में भीषण तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डेनियल चैपो की मेजबानी की। इस दौरान राष्ट्रपति शी ने कहा कि अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के बीच चल रहे भीषण तनाव की वजह से जो आर्थिक उथल-पुथल मची है, उससे निपटने में चीन अफ्रीकी देशों की मदद करने के लिए तैयार है।

पश्चिम एशिया संकट का हल बातचीत से ही, यूएन चार्टर का पालन जरूरी: अर्जेंटीना...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो आगस्टिन कॉसिनो ने पश्चिम एशिया तनाव के समाधान का रास्ता शांति वार्ता के जरिए बताया। इसके साथ ही पहलगाम हमले की बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका देश इस मुद्दे पर भारत के साथ है।

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि देश की सेना ने "मेरीटाइम लॉ" के तहत कार्रवाई की। इस जहाज ने बार-बार दी गई चेतावनियों की अनदेखी की थी।

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर ईयू का बयान, ‘हम भारत के साथ, जो...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में बयान जारी किया। जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत स्थित आइरिश दूतावास ने एक्स हैंडल पर ईयू का बयान जारी किया। यूरोपीय संघ ने हमले को “निंदनीय” करार देते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है।

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत...

तेहरान, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस बीच ईरान में शिक्षा व्यवस्था को बहाल करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शिक्षा मंत्री अलीरेजा काजेमी ने कहा है कि संघर्ष के दौरान क्षतिग्रस्त हुए 1,300 स्कूलों में से 775 की मरम्मत अब तक पूरी कर ली गई है।

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को अहम बताया है।

प्रवासी भारतीय जर्मनी और भारत के बीच एक ‘जीवंत सेतु’ हैंः राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से आत्मीय माहौल में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से खुलकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी भारत और जर्मनी के बीच एक ‘जीवंत सेतु’ की तरह हैं।

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे से पोस्ट के जरिए अपने अंदाज में ईरान की बदहाली बयां की।

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।

अमेरिका में भारतीय राजदूत ने वाशिंगटन डीसी में आगामी कार्यक्रमों से पहले सेना प्रमुख...

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में अपने आगामी कार्यक्रमों से पहले इंडिया हाउस में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मेजबानी की।

खरी बात