ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन...
वॉशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का “क्लाइंट” बताते हुए उसकी मध्यस्थता पर संदेह जताया।
ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम बढ़ाया: नाकाबंदी जारी, वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार
वाशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ जारी युद्धविराम को बढ़ाने का ऐलान किया, लेकिन साथ ही नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखने का आदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि तेहरान को वार्ता आगे बढ़ाने के लिए पहले एक “एकजुट होकर प्रस्ताव” पेश करना होगा।
अमेरिका का विरोधाभासी रुख, इस्लामाबाद यात्रा की कोई योजना नहीं: इस्माइल बघाई
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान-अमेरिका संघर्ष पर दूसरे दौर की वार्ता के संदर्भ में ईरान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान यात्रा को लेकर स्पष्ट किया कि फिलहाल इस्लामाबाद जाने की कोई योजना नहीं है। इसका कारण अमेरिकी पक्ष की ओर से मिल रहे विरोधाभासी संदेश और व्यवहार को बताया गया।
रिपोर्ट: 2025 की बाढ़ से पाकिस्तान में 33 लाख नौकरियां प्रभावित
इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने अपनी ताजा आकलन रिपोर्ट में कहा है कि 2025 में आई बाढ़ के कारण पाकिस्तान में करीब 33 लाख (3.3 मिलियन) नौकरियां प्रभावित हुई हैं।
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति ने हरित विकास देखने के लिए छिंगहाई-शीत्सांग पठार का दौरा किया
बीजिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चापो चीन की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए राजधानी पेइचिंग पहुंचे। पेइचिंग पहुंचने से पहले, चापो ने हुनान और छिंगहाई प्रांतों का दौरा किया था।
चीन ने नाभिकीय अप्रसार संधि का पालन करने पर राष्ट्रीय रिपोर्ट जारी की
बीजिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्तमान में सदी का परिवर्तन तेजी से हो रहा है और वैश्विक रणनीतिक सुरक्षा ढांचे में गहन समायोजन हो रहा है। शीतयुद्ध की विचारधारा और प्रभुत्ववाद व बदमाशी फिर से उभर रही है। इससे क्षेत्रीय मुठभेड़ और शस्त्रीकरण स्पर्द्धा बिगड़ रही है और अंतर्राष्ट्रीय शस्त्र नियंत्रण व अप्रसार प्रणाली पर बुरा असर पड़ा है।
क्या बांग्लादेश में लोकतंत्र हो रहा है कमजोर? अवामी लीग पर बैन को लेकर...
ढाका, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की संसद में पास किए गए एंटी-टेररिज्म (अमेंडमेंट) बिल के जरिए अवामी लीग पार्टी पर लगाया गया बैन सिर्फ पार्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके समर्थकों को भी किनारे कर रहा है। इससे राजनीतिक अस्थिरता बढ़ सकती है और लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा भी कमजोर हो सकता है।
ताइवान के राष्ट्रपति की एस्वातिनी यात्रा रद्द, कई देशों ने उड़ान अनुमति वापस ली
ताइपे, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की अफ्रीकी देश एस्वातिनी की यात्रा रद्द हो गई है, क्योंकि कई देशों ने उनके विमान के लिए ओवरफ्लाइट (अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने) की अनुमति वापस ले ली।
आपदा-रोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन की 7वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक, फ्रांस ने सह-अध्यक्षता ब्राजील को...
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली में हुई सीडीआरआई की 7वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में फ्रांस ने भारत के साथ मिलकर सह-अध्यक्षता की और अपने दो साल के कार्यकाल के बाद यह जिम्मेदारी ब्राजील को सौंप दी।
यूक्रेन मुद्दे पर चीन की अपील, शांति और युद्धविराम को दी प्राथमिकता
बीजिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन मुद्दे पर हुई चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन के स्थायी उप-प्रतिनिधि सुन लेई ने सोमवार को कहा कि सभी पक्ष शांति को प्राथमिकता दें, अधिकतम संयम बरतें, स्थिति को जल्द से जल्द शांत करें और शीघ्र युद्धविराम सुनिश्चित करें।

