वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस : देश-विदेश के भागीदारों ने बताया पीएम मोदी के विजन...
वडोदरा, 29 जून (आईएएनएस)। दो दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का सोमवार को वडोदरा में आगाज हुआ। जिसमें नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय साझेदार और उद्योग जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लग रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद क्षेत्रीय निवेश और साझेदारों संग संबंधों को मजबूत करना है। देश-विदेश से पहुंचे कुछ भागीदारों ने आईएएनएस से बात की।
ऑपरेशन अमिस्ताद: वेनेजुएला के उप स्वास्थ्य मंत्री ने भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत के...
काराकस, 29 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में पिछले हफ्ते आए तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। ताजा अपडेट के अनुसार, इस प्राकृतिक घटना में मौत का 1450 तक पहुंच चुका है। इस बीच दुनिया के कई देशों ने आपदा की इस घड़ी में वेनेजुएला की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। भारत भी वेनेजुएला के लोगों की तकलीफ कम करने की कोशिशों में जुटा है। वेनेजुएला के उप स्वास्थ्य मंत्री ने भारत आर्मी फील्ड हॉस्पिटल का दौरा किया।
पाकिस्तान ने बिना वैध वीजा वाले अफगान नागरिकों को गिरफ्तार करने का दिया आदेश
इस्लामाबाद, 29 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान की सरकार ने नया फरमान जारी किया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई से बिना वैध वीजा के देश में रहने वाले किसी भी अफगान नागरिक को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
अयातुल्लाह खामेनेई की अंतिम विदाई कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और...
नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। ईरान के पूर्व सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को मौत के लगभग 130 दिनों के बाद 4 जुलाई को दफनाया जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा खामेनेई के जनाजे और दफनाने की रस्मों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
होर्मुज संकट के बीच नहीं हुई ईंधन की किल्लत, पूर्व राजनयिक ने बताया कैसे...
अमृतसर, 29 जून (आईएएनएस)। होर्मुज संकट के दौरान भी भारत में ईंधन की आपूर्ति बनी रही। बिना किसी आपातकालीन प्रतिबंध के जारी रहने का आखिर कारण क्या था? पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी ने इसके बारे में बताया है। उन्होंने इसके लिए सरकार की रणनीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां कई देशों में ईंधन संकट, लंबी कतारें और पाबंदियां देखने को मिलीं, वहीं भारत ने स्थिति को समझदारी और दूरदर्शिता के साथ संभाला।
अफगानिस्तान ने काबुल में पाकिस्तानी चार्ज डी’अफेयर्स को किया तलब, हवाई हमलों के खिलाफ...
नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब किया। पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 36 नागरिक मारे गए जबकि 163 घायल हो गए। तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने दावा किया है कि पक्तिया, पक्तिका और कुनर के पूर्वी प्रांतों में की गई सीमा-पार सैन्य कार्रवाई में व्यापक तबाही हुई है।
मेरी सेशेल्स यात्रा कई ठोस और महत्वपूर्ण परिणामों से भरपूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विक्टोरिया (सेशेल्स), 29 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हुए। इस दौरे को पीएम मोदी ने ठोस और महत्वपूर्ण परिणामों से भरपूर बताया है।
ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’
तेहरान, 29 जून (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब डॉलर जल्द जारी कर दिए जाएंगे। कॉम शहर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
बांग्लादेश: बीएनपी ने 1971 के मुक्ति संग्राम के रुख को लेकर जमात को घेरा,...
विक्टोरिया, 29 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश लिबरेशन वॉर में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की भूमिका की आलोचना की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बीएनपी सरकार ने कहा है कि पार्टी ने देश की आजादी का विरोध करने के लिए अभी तक माफी नहीं मांगी और उसके पास अपनी बात पर फिर से सोचने का समय है।
फ्रांस: जून की ही तरह जुलाई का महीना भी करेगा परेशान, लौट सकता है...
पेरिस, 29 जून (आईएएनएस)। फ्रांस में दो हीट वेव्स ने तबाही मचा दी है। देश में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। रविवार को ही हेल्थ एजेंसी ने बताया कि ये मौतें 24 जून से 27 जून के बीच हुईं। इस बीच फ्रांसीसी मौसम विज्ञान विभाग 'मेटियो-फ्रांस' ने राहत की खबर सुनाई और कहा कि जून के आखिरी दो दिन सुकून भरे हो सकते हैं। लेकिन अभी भी देश में गर्मी का कहर थमा नहीं है। सरकार ने जुलाई में तीसरी बड़ी हीटवेव (लू) की आशंका जताई है।

