Wednesday, April 22, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

साल 2024 में चीन में महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार जारी

बीजिंग, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने 30 दिसंबर को 'चीनी महिलाओं के विकास की रूपरेखा (2021-2030)' पर 2024 की सांख्यिकीय निगरानी रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार, चीन में महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में लगातार सुधार हुआ है और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य प्रबंधन के स्तर में लगातार वृद्धि हुई है।

आतिशबाजी से बॉल ड्रॉप तक: 1907 की ‘उस रात’ कैसे टाइम्स स्क्वायर बना नववर्ष...

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल का आगाज हो रहा था और पुराना साल विदा ले रहा था। लेकिन1907 की वो सर्द रात न्यूयॉर्क के इतिहास में केवल एक तारीख नहीं थी, बल्कि आधुनिक शहरी उत्सव की नींव रखने वाला क्षण थी। 31 दिसंबर को पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में नववर्ष का सार्वजनिक जश्न कुछ अलग था, जिसने आगे चलकर दुनिया के सबसे प्रसिद्ध न्यू ईयर सेलिब्रेशन की परंपरा को जन्म दिया। उस समय न्यूयॉर्क तेजी से बदल रहा था और टाइम्स स्क्वायर, जहां उस साल कुछ ही दिनों पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स का मुख्यालय बना था, शहर की नई पहचान के रूप में उभर रहा था।

ईरान पर किए गए किसी भी हमले का सख्त जवाब दिया जाएगा: राष्ट्रपति पेजेशकियन

तेहरान, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। फ्लोरिडा में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर उसका बर्ताव सुधरता नहीं है तो परिणाम बहुत बुरे होने वाले हैं। इसका जवाब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान किसी भी हमले का ‘सख्त’ जवाब देने को तैयार है।

बांग्लादेश के पूर्व मंत्री मोहिबुल चौधरी ने खालिदा जिया को किया याद, बोले ‘वो...

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पूर्व मंत्री मोहिबुल चौधरी ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को समझदार और समय की नब्ज पकड़कर चलने वाली नेता माना। उन्होंने कहा कि आज जब कट्टरपंथियों का बांग्लादेश की सत्ता में दखल बढ़ा है तो यकीनन आने वाले समय में जिया की गैरमौजूदगी खलेगी।

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट का दावा, ‘हमने अलग-अलग हमलों में पाकिस्तान के 10 सैनिकों को...

क्वेटा, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने पाकिस्तान के 10 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि झाओ, बरखान, टंप और तुर्बत में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर हमले किए गए थे।

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने...

ढाका, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक "प्यार करने वाली मां" के रूप में याद किया, एक ऐसी मां जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश और इसके लोगों के नाम समर्पित की।

यमन ने लगाई इमरजेंसी, सऊदी ने यूएई को बताया ‘खतरनाक’

सना, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल (पीएलसी) ने 90 दिनों की इमरजेंसी घोषित कर दी है। साथ ही, यूएई के साथ संयुक्त रक्षा समझौते को रद्द कर दिया गया और 72 घंटों के लिए हवाई, समुद्री और जमीनी रास्तों पर नाकाबंदी लगा दी गई।

खालिदा जिया के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- बांग्लादेश की राजनीतिक...

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और उनके परिवार, समर्थकों और बांग्लादेश के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यूएस मीडिया का दावा, सीआईए ने वेनेजुएला में ‘कथित ड्रग तस्करों के डॉक’ को...

वॉशिंगटन, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआईए ने दिसंबर की शुरुआत में वेनेजुएला के तट पर एक डॉक फैसिलिटी पर ड्रोन हमला किया था। इसे दक्षिण अमेरिकी देश के भीतर ट्रंप प्रशासन की ओर से किया गया पहला जमीनी हमला बताया जा रहा है।

खालिदा जिया का निधन बांग्लादेश के लिए गहरा नुकसान : शेख हसीना

ढाका, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे बांग्लादेश की राजनीतिक दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

खरी बात