युगांडा: विदेश राज्य मंत्री ने श्री स्वामीनारायण मंदिर का किया दौरा, ‘एक पेड़ मां...
कंपाला, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को युगांडा में श्री स्वामीनारायण मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत युगांडा की राजधानी कंपाला में श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में एक पौधा लगाया। बता दें, कीर्ति वर्धन विदेश दौरे पर युगांडा पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने 19वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
13वां चीन अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव उद्घाटित
बीजिंग, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। 13वां चीन अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव चीन के क्वांगतोंग प्रांत के फोशान शहर में उद्घाटित हुआ। पांच महाद्वीपों के 13 देशों के कला समूहों और चीन के कला मंडलों के 500 से अधिक कलाकारों ने कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।
ऑनलाइन नौकरी घोटाला मामले में 59 नागरिकों को वापस लाने के लिए दक्षिण कोरिया...
नोम पेन्ह, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन नौकरी घोटाले में कंबोडिया ने 63 दक्षिण कोरियाई नागरिकों को हिरासत में लिया है। दक्षिण कोरिया और कंबोडिया मामले को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इनमें से चार लोगों को पहले ही दक्षिण कोरिया भेज दिया गया।
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली टीम के अंतिम जीवित सदस्य कांचा शेरपा का...
काठमांडू, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहली बार पहुंचने वाली पर्वतारोहण टीम के अंतिम जीवित सदस्य कांचा शेरपा का 92 वर्ष की आयु में नेपाल में निधन हो गया।
रूसी सेना में जबरन भर्ती किया गया हैदराबाद का अहमद, भारतीय दूतावास ने मामले...
हैदराबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच कई बार ऐसी खबरें आई कि रूसी सेना में जबरन भारतीय लोगों को शामिल किया जा रहा है। कई भारतीय लोगों ने वीडियो रिलीज करके भारत सरकार से मदद की गुहार भी लगाई। इस बीच मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने मामले में हस्तक्षेप किया।
न्यूयॉर्क के मेयर ने की दीपावली पार्टी की मेजबानी, भारतीय समुदाय के योगदान को...
न्यूयॉर्क, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपावली की जगमगाहट विदेशी में भी देखने को मिल रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने अपने आधिकारिक आवास पर दीपावली समारोह का आयोजन किया।
ट्रंप के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन पर कसा शिकंजा, सीक्रेट डॉक्यूमेंट रखने के मामले...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे जॉन बोल्टन पर गुरुवार को मैरीलैंड की एक संघीय ग्रैंड जूरी की तरफ से अभियोग लगाया गया है। एक महीने के भीतर राष्ट्रपति ट्रंप के तीसरे हाई-प्रोफाइल राजनीतिक विरोधी पर अभियोग लगाया गया है। इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई।
एस जयशंकर से मिले ब्राजीलियाई उपराष्ट्रपति, आयुष मंत्रालय का दौरा कर बोले- विश्व को...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन ने कहा कि दुनिया को निवारक और टिकाऊ स्वास्थ्य सेवा के लिए आयुर्वेद के कालातीत ज्ञान की आवश्यकता है। वहीं, उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है।
कंबोडिया में तीन साल की बच्ची को हुआ एच5एन1 बर्ड फ्लू, स्वास्थ्य मंत्रालय ने...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कंबोडिया के कम्पोंग स्पू प्रांत में एक तीन साल की बच्ची में एच5एन1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। यह बीमारी पक्षियों में फैलने वाला वायरस है, जो इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस साल अब तक देश में कुल 16 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है।
‘मोदी ट्रंप से नहीं डरते, आप गलत हैं… ‘ राहुल गांधी पर भड़कीं अमेरिकी...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के तेल व्यापार पर बड़ा बयान दिया। ट्रंप के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत सरकार पर निशाना साधा, जिसे लेकर मशहूर अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन उनके ऊपर भड़क उठीं। मेरी मिलबेन ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर सुनाया।











