बांग्लादेश: जमात-ए-इस्लामी प्रमुख ने बीएनपी की चुनावी जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई
ढाका, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान को हालिया संसदीय चुनावों में मिली बंपर जीत की बधाई दी है।
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को 49.97 फीसदी और जमात को 31.76 फीसदी वोट मिले
ढाका, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का डंका बजा। 12 फरवरी को वोटिंग के बाद हुई मतगणना में पार्टी ने बंपर जीत हासिल की। गठबंधन सहयोगियों के साथ पार्टी 212 सीटों पर सफल रही, तो वहीं अपने दम पर 209 सीटें हासिल की थीं।
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता इस साल अप्रैल से लागू होने की संभावना
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता इस साल अप्रैल से लागू होने की संभावना है, जिससे यूरोपीय देश को भारतीय निर्यात में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
बलूचिस्तान में उग्रवाद अचानक नहीं, पाक सेना की ज्यादतियों से लंबे समय से सुलग...
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में हाल के दिनों में बलूच उग्रवादियों और पाकिस्तानी सेना के बीच बढ़ी हिंसा और खूनी टकराव ने क्षेत्र को वैश्विक सुर्खियों में ला दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह संकट अचानक पैदा नहीं हुआ, बल्कि पाकिस्तान सेना की कथित ज्यादतियों और दमनकारी नीतियों के कारण लंबे समय से सुलग रहा था।
इतिहास की पहली 911 कॉल: अमेरिका के हैलीविल शहर से हुई थी शुरुआत
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। वो 16 फरवरी 1968 का ही दिन था जब अमेरिका के अलबामा राज्य के हैलीविल शहर में इतिहास रचा गया। इस दिन दोपहर 2 बजे, हैलीविल के मेयर ऑफिस से पहली 911 कॉल की गई। कॉल करने वाले थे अलबामा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर रैंकिन फाइट, जो मेयर जेम्स व्हिट के ऑफिस से कॉल कर रहे थे। कॉल रिसीव हुई पुलिस स्टेशन में, जहां यूएस रिप्रेजेंटेटिव टॉम बेविल ने फोन उठाया और सिर्फ "हैलो" कहा। यह एक औपचारिक कॉल थी, जिसमें कोई असली इमरजेंसी नहीं थी, बल्कि सिर्फ सिस्टम का टेस्ट था।
इतिहास की दिशा को सुधारने के लिए मिलकर काम करें: वांग यी
बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने 14 फरवरी को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के "विश्व में चीन" सत्र में "इतिहास की दिशा को सुधारने के लिए मिलकर काम करें" शीर्षक भाषण दिया।
शी चिनफिंग का लेख ‘चीन के वर्तमान आर्थिक कार्यों के प्रमुख लक्ष्य’ प्रकाशित होगा
बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग का "देश के वर्तमान आर्थिक कार्यों के प्रमुख लक्ष्यों" पर एक लेख 16 फरवरी, सोमवार को प्रकाशित होगा। यह शी चिनफिंग द्वारा 10 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन में दिए गए भाषण का एक अंश है।
काहिरा: सीएमजी ‘स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड’ का मिस्र सत्र कार्यक्रम आयोजित
बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड' शीर्षक कार्यक्रम 13 फरवरी को मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित हुआ। चाइना मीडिया ग्रुप, मिस्र स्थित चीनी दूतावास और मिस्र के पर्यटन व पुरावशेष मंत्रालय तथा पर्यटन संवर्धन ब्यूरो ने इसका आयोजन किया। 200 से अधिक मेहमानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
पाकिस्तान की सेना पर निर्भरता ने बलूचिस्तान संकट बढ़ाया, 77 साल बीत गए लेकिन...
क्वेटा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्यों बलूचिस्तान संकट हल नहीं कर पा रहा! इस पर एक रिपोर्ट रोशनी डालती है। ये बताती है कि इसकी असल वजह प्रांत की मूलभूत जरूरतों को न समझना और बल से राज करने की नीति जिम्मेदार है। मॉडर्न डिप्लोमेसी में छपी रिपोर्ट कहती है कि दशकों के सैन्य अभियान, सियासी दांव-पेंच के जरिए इस क्षेत्र का दोहन किया गया है।
जानिए क्यों खास है चीन का घोड़ा नववर्ष
बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राशि चक्र की कहानी बड़ी दिलचस्प है। इसमें बारह जानवर होते हैं और हर जानवर का अपना एक साल होता है, जो बारह साल बाद फिर लौटकर आता है। इस चक्र में घोड़ा सातवें स्थान पर है। लेकिन घोड़ा सिर्फ एक गिनती नहीं है। चीनी संस्कृति में उसे बहुत सम्मान और महत्व दिया जाता है।

