भारत-फ्रांस रक्षा संवाद, पीएम मोदी-मैक्रों करेंगे हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस संवाद में शामिल होंगे। वहीं फ्रांस की रक्षा मंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगी।
बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे...
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और 17 फरवरी को नई कैबिनेट शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 13 देश की सरकारों के प्रमुख को न्योता भेजा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी की जगह कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इजरायल: अटॉर्नी जनरल ऑफिस का दावा ‘पीएम नेतन्याहू के माफीनामे की जांच अभी नहीं...
तेल अवीव, 15 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल की अटॉर्नी जनरल गली बहाराव-मियारा ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामलों में माफी के अनुरोध की अभी तक जांच नहीं की है। ऐसा अटॉर्नी जनरल ऑफिस के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया है।
बांग्लादेश में चुनावी हिंसा से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े; साढ़े तीन महीने में 10...
ढाका, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हुए चुनाव के बाद मानवाधिकार सपोर्ट सोसाइटी (एचआरएसएस) ने कहा कि अक्टूबर 2025 और 14 फरवरी 2026 के बीच चुनावी हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए और 2,503 घायल हुए।
नेपाल में राजतंत्र की वापसी चाहता है आरपीपी, मेनिफेस्टो में हिंदू राष्ट्र का भी...
काठमांडू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने नेपाल में राजतंत्र की वापसी की मांग मैनिफेस्टो के जरिए उठाई है। अपने चुनावी घोषणापत्र में 'पृथ्वी पथ' को राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक सिद्धांत बताया है। इसमें सेक्युलरिज्म को खारिज करने और "वैदिक सनातन धर्म पर आधारित "हिंदू राष्ट्र" बनाने की बात है।
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो जाएंगे ईस्ट यूरोप, ट्रंप के यूरोपीय दोस्तों से करेंगे मुलाकात
वाशिंगटन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो रविवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्वी यूरोप जाएंगे। कूटनीतिक तौर पर ये रिश्ता काफी अहम है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए समर्थन जुटाने से जुड़ा है। वे स्लोवाकिया और हंगरी में होंगे।
बांग्लादेश: चुनाव जीतने के बाद बीएनपी ने की सरकार गठन की तैयारियां तेज, किसे...
ढाका, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, और 17 फरवरी को नई कैबिनेट शपथ लेगी। चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नई सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि सरकार ने पहले ही चुने हुए संसदीय सदस्यों की लिस्ट वाला ऑफिशियल गजट पब्लिश कर दिया है।
भारी बारिश से न्यूजीलैंड बेहाल: हाईवे पर वाहन समेत डूबा शख्स, मौसम विभाग ने...
वेलिंगटन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के विभिन्न प्रांत भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। देश के मौसम ब्यूरो ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज और रेड वॉर्निंग जारी की है। ब्यूरो के अनुसार रविवार देर रात मौसम और खराब हो सकता है। एक दिन पहले ही बाढ़ की वजह से कई इलाकों में बिजली चली गई थी, सड़कें टूट गई थीं, और लोगों को घर खाली कराने पड़े थे।
म्यूनिख इवेंट में असीम मुनीर की फजीहत, सुरक्षा अधिकारी ने कहा- आईडी दिखाओ
म्यूनिख, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के नेता या अधिकारी दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, लेकिन अपनी फजीहत कराने से बाज नहीं आते। जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर को एक सुरक्षा अधिकारी ने उनके आइडेंटिटी कार्ड की जगह को लेकर उन्हें रोक दिया।
भारत पांच दिनों के एआई इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार, दिल्ली पुलिस ने जारी...
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट से पहले एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

