Sunday, April 19, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका सेना ने वेनेजुएला तट के पास से एक और तेल टैंकर को कब्जे...

वाशिंगटन, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने बताया कि अमेरिकी सेना ने शनिवार को वेनेजुएला के तट के पास एक और तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है।

यूक्रेन, यूएस और रूस की प्रस्तावित बातचीत को लेकर जेलेंस्की आशावादी

कीव, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वे यूक्रेन, अमेरिका और रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की त्रिपक्षीय बैठक के विचार का आमतौर पर समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस तरह की बैठक को आशावादी भी हैं और सतर्क भी।

पैन एम फ्लाइट 103: 37 साल पहले हवा में ही जब प्लेन बन गया...

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय विमानन इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में से एक 21 दिसंबर 1988 की रात घटी, जब पैन अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 103 स्कॉटलैंड के छोटे से शहर लॉकरबी के ऊपर हवा में धमाके के साथ उड़ा दी गई।

‘आईएस के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका के साथ हम,’ सीरिया हवाई हमलों पर जॉर्डन...

अम्मान, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। जॉर्डन आर्म्ड फोर्सेज (जेएएफ) ने शनिवार को कबूल किया कि उसने सीरिया में मौजूद आईएस के ठिकानों को नष्ट करने के अभियान में अमेरिका का पूरा साथ दिया। माना कि शुक्रवार को उन ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में वो भी शामिल थे।

बांग्लादेश: हादी के हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़ा इंकलाब मंच, सरकार को दिया...

ढाका, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश बेहद अशांत है। इंकलाब मंच के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से बवाल मचा हुआ है। शनिवार को हादी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उसके जनाजे में हजारों समर्थक शामिल हुए। बाद में हत्यारों को पकड़ने का अल्टीमेटम पार्टी ने सरकार को दे दिया है।

सिंहावलोकन 2025: ताकाइची से लेकर वेनेजुएला की मचाडो तक, अचानक ही वैश्विक पटल पर...

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। वैश्विक राजनीति और सार्वजनिक जीवन में कभी-कभी कुछ नाम ऐसे उभरते हैं जो योजनाबद्ध प्रचार से नहीं, बल्कि घटनाओं की तीव्रता से सुर्खियों में आ जाते हैं। जापान में सख्त राष्ट्रवादी रुख के कारण बार-बार चर्चा में रहीं सानाए ताकाइची से लेकर वेनेजुएला की सत्ता-विरोधी राजनीति की प्रतीक बन चुकी मारिया कोरीना मचाडो तक, इन महिलाओं की मौजूदगी ने अपने-अपने देशों की राजनीति को नया मोड़, नई बहस और नया विमर्श दिया। कहीं नेतृत्व की दौड़ ने उन्हें खबरों में ला खड़ा किया, कहीं विरोध, प्रतिबंध या चुनावी टकराव ने।

ईरान बॉर्डर पर ठंड से कई अफगान प्रवासियों की मौत: रिपोर्ट

काबुल, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। ठंड की ठिठुरन से अफगानिस्तान-ईरान की सीमा पर कई अफगान प्रवासियों की मौत हो गई है। दोनों देशों की मीडिया ने इसकी जानकारी दी। शनिवार को बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में कई अफगानियों की कड़ाके की ठंड ने जान ले ली। ये वो लोग थे जो गैर कानूनी तरीके से ईरान में प्रवेश कर गए थे।

चीन के बंदरगाहों से माल ढुलाई की क्षमता में पहले 11 महीनों में 4.4...

बीजिंग, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन के बंदरगाह इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, और पहले 11 महीनों में माल ढुलाई में तेजी से वृद्धि जारी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.4 प्रतिशत अधिक है।

‘जूटोपिया 2’ के लिए चीन दुनिया का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस बाजार बन गया

बीजिंग, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अपनी रिलीज के बाद से, डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' ने चीनी बाजार में दर्शकों के बीच जबरदस्त दीवानगी पैदा कर रखी है, और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

2025 चीन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला हाईनान में आयोजित

बीजिंग, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 चीन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला 19 से 21 दिसंबर तक चीन के हाईनान प्रांत के हाईखो शहर में आयोजित किया जा रहा है। इस तरह हाईनान में चीन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेले का पहली बार आयोजन है।

खरी बात