अमेरिका, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद...
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, कई देशों में ईंधन की कीमतों में 85 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है।
ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है।
राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा प्रेरणास्पद, उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद: ली जे म्युंग
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आतिथ्य से गदगद हुए। सोमवार रात राजकीय भोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया था। ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर के साथ लंबे चौड़े पोस्ट में अपनी भारतीय समकक्ष की जीवन यात्रा को प्रेरक बताया।
जापान: विरोध के बावजूद हथियार बिक्री की अनुमति, निर्यात नियमों में दी ढील
टोक्यो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जापानी सरकार ने रक्षा उपकरण और तकनीक निर्यात की अपनी नीति में संशोधन किया है। इसका मकसद विदेशों में हथियारों की बिक्री की इजाजत देना है। हालांकि देश में इसका बड़े पैमाने पर विरोध किया गया।
सीडीएस अनिल चौहान की इंग्लैंड यात्रा, युद्धों के बदलते स्वरूप पर की चर्चा
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने यूके यात्रा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को दिशा देने वाली उच्चस्तरीय बैठकों व कार्यक्रमों में शिरकत की है।
वेनेजुएला ने अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ राष्ट्रीय रैली निकालकर किया प्रदर्शन
काराकास, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। वेनेजुएला में अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी लामबंदी जारी है, जिसमें नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने राजनीतिक और सामाजिक एकता का आह्वान करते हुए एक रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिबंधों को खत्म करना होगा।
जर्मनी के मोएर्स गुरुद्वारे में चुनावों को लेकर हिंसक झड़प, 11 लोग घायल
बर्लिन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जर्मनी के मोएर्स शहर के डुइसबर्ग इलाके में एक गुरुद्वारे के अंदर हिंसक झड़प होने से कम से कम 11 लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और विशेष सामरिक इकाइयों को तैनात किया।
अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया, तेहरान ने जवाबी कार्रवाई का लिया संकल्प
वॉशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे 'सशस्त्र समुद्री डकैती' करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।
डोनाल्ड ट्रंप के कड़ा रुख अपनाने से ईरान से चल रही वार्ता लड़खड़ाई
वॉशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता असमंजस की स्थिति में लग रही है क्योंकि तेहरान ने पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में शामिल होने को लेकर हिचकिचाहट दिखाई है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कड़ा रुख अपना लिया है। इससे आगामी संघर्ष विराम की समय सीमा से पहले किसी समझौते को लेकर नए संदेह पैदा हो गए हैं।
अमेरिका ने उत्तर कोरिया से जुड़ी तकनीक के मामले में सियोल संग खुफिया जानकारी...
सियोल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के उपग्रहों के ज़रिए उत्तर कोरिया से जुड़ी तकनीक के बारे में जुटाई गई खुफिया जानकारी तक पहुंच को आंशिक रूप से सीमित कर दिया है। यह कदम एक विवाद के बाद उठाया गया है, जो एकीकरण मंत्री द्वारा उत्तर कोरिया की परमाणु सुविधा से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक किए जाने के बाद खड़ा हुआ था।

