दक्षिण कोरिया का दावा, ‘हमारी हवाई सीमा में दाखिल हुए चीन-रूस के विमान’
सोल, 27 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार को बताया कि लगभग 10 चीनी और रूसी सैन्य विमान संक्षिप्त रूप से देश के पूर्वी और दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों के ऊपर स्थित कोरिया एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (केएडीआईजेड) में दाखिल हुए और फिर बाहर निकल गए।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता करीब, बस ‘कुछ मुद्दे’ सुलझने बाकी: सर्जियो गोर (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के करीब पहुंच गए हैं। इसमें बस कुछ ही मुद्दे सुलझाने बाकी हैं और पक्षों इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले कानूनी भाषा को अंतिम रूप देने पर ध्यान दे रहे हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप 2027 की शुरुआत में कर सकते हैं भारत का दौरा: मार्को रुबियो...
वॉशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल भारत दौरे पर आने की संभावना है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी पर काम कर रहा है। इससे भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती गति का संकेत मिलता है। दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के भी करीब पहुंच रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट को ‘खुला’ रखने की अपील की
न्यूयॉर्क, 27 जून (आईएएनएस)। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टकराव की खबरों के बीच यूएन ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि संगठन को उम्मीद है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को "सतत रूप से खुला" रखा जाएगा।
डीआरसी में इबोला का कहर जारी: पीड़ितों की संख्या 1200 के पार, 321 ने...
किंशासा, 27 जून (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आंकड़ा 1,200 के पार पहुंच गया है। 1,203 लोगों के इबोला पीड़ित होने की पुष्टि की जा चुकी है जिसमें से 321 जान गंवा चुके हैं। यह जानकारी देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से जारी नवीनतम रिपोर्ट में दी गई।
अमेरिकी राजदूत गोर बोले, ‘पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप अच्छे मित्र, दोनों की...
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुए दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों की आधारशिला हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को नतीजों पर केंद्रित बताते हुए कहा कि दोनों की कार्यशैली और सोच काफी हद तक एक जैसी है।”
पीएम मोदी भारत के वैश्विक उत्थान का कर रहे नेतृत्व : मार्को रुबियो (आईएएनएस...
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति दिलाई है और देश को तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रधानमंत्री मोदी के सेशेल्स दौरे से प्रवासी भारतीयों में उत्साह, बोले- स्वागत के लिए...
सेशेल्स, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशल्स के लिए रवाना हुए हैं। पीएम मोदी के सेशल्स दौरे को लेकर प्रवासी भारतीयों में काफी उत्साह है। प्रवासी भारतीयों ने आईएएनएस से बातचीत की है।
भारत-अमेरिका असीम संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार: सर्जियो गोर (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका को "असीम संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार" बताया है। उनके अनुसार ट्रंप प्रशासन प्रौद्योगिकी, रक्षा, निवेश और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, "इस सहयोग की मजबूत नींव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध हैं।"
लेबनान के राष्ट्रपति ने इजरायल के साथ हुए समझौते को बताया संप्रभुता बहाली की...
बेरूत, 27 जून (आईएएनएस)। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में हुए लेबनान-इजरायल फ्रेमवर्क समझौते को देश की पूर्ण संप्रभुता बहाल करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया को पूरा होने तक निरंतर प्रयास करती रहेगी।

