चीन 70 करोड़ कैमरों की मदद से विदेशी नागरिकों की हर गतिविधि पर रख...
वाशिंगटन, 24 मई (आईएएनएस)। प्रेस स्वतंत्रता के मामलों में चीन कम रैंकिंग वाले देशों में शामिल है इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने सबका ध्यान खींचा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक विशाल निगरानी प्रणाली विकसित किया है, जो देश में मौजूद विदेशी नागरिकों की रीयल-टाइम लोकेशन, गतिविधियों और सामाजिक संबंधों पर नजर रख रहा है।
ईरान ने दिलाया दुनिया को भरोसा, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले-हम परमाणु हथियार नहीं चाहते
तेहरान, 24 मई (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को कहा कि ईरान दुनिया को यह भरोसा दिलाने के लिए तैयार है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता। उनका देश अशांति नहीं चाहता, लेकिन यह यहूदी शासन है जो युद्ध और अशांति को जिंदा रखने के लिए हर मौके का इस्तेमाल कर रहा है।
चीनी उप प्रधानमंत्री ने एपेक के व्यापार मंत्रियों की 32वीं बैठक में भाषण दिया
बीजिंग, 24 मई (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधान मंत्री हे लीफंग ने 23 मई को पूर्वी चीन के सूचो शहर में एशिया व प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) के व्यापार मंत्रियों की 32वीं बैठक में भाग लेकर भाषण दिया।
चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट से 82 लोगों की मौत
बीजिंग, 24 मई (आईएएनएस)। चीन के शानशी थोंगचो समूह की ल्योशनयू कोयला खदान में 23 मई को रात करीब 10:30 बजे हुए गैस विस्फोट के संबंध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 82 लोगों की मौत हो चुकी थी, 2 लोग लापता थे और 128 लोग घायल हुए थे।
विशेषज्ञों ने चीनी राष्ट्र के साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के...
बीजिंग, 24 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्र के साझा भविष्य समुदाय की भावना को मजबूत करने पर पांचवां मंच 23 मई को सछ्वान प्रांत के छंगतू शहर में आयोजित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के संयुक्त मोर्चा विभाग, सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार प्रसार विभाग, शिक्षा मंत्रालय और चीनी राष्ट्रीय जातीय मामलों के आयोग के संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से इस मंच को आयोजित किया गया।
भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर अजीत डोभाल और मार्को रुबियो की अहम बैठक, रक्षा मुद्दों...
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो ने रविवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस बैठक में रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तकनीक से जुड़े सहयोग (जिसमें TRUST पहल भी शामिल है) पर विस्तार से चर्चा हुई।
सर्बिया के राष्ट्रपति ने चीन की राजकीय यात्रा शुरू की
बीजिंग, 24 मई (आईएएनएस)। सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने रविवार की दोपहर को पेइचिंग कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचकर अपनी चीन की पहली राजकीय यात्रा शुरू की।
नई दिल्ली में एस. जयशंकर और मार्को रुबियो की अहम बैठक, व्यापार, रक्षा और...
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने रविवार को दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी बातचीत की। मीटिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और दूसरे अधिकारी शामिल हुए।
ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान-यूएई के बीच उभरे मतभेद, भारत ने की...
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष तथा उसके खाड़ी क्षेत्र पर पड़ रहे प्रभावों के बीच नई दिल्ली में रविवार को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समूह के भीतर अलग-अलग मत सामने आए, खासकर ईरान और यूएई के बीच।
बांग्लादेश: भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने पीएम तारिक रहमान से की शिष्टाचार मुलाकात
ढाका, 24 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की। वर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है और उन्होंने औपचारिक रूप से विदाई ली। उनकी जगह अब दिनेश त्रिवेदी भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

