डीआरसी में इबोला का कहर जारी: पीड़ितों की संख्या 1200 के पार, 321 ने...
किंशासा, 27 जून (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आंकड़ा 1,200 के पार पहुंच गया है। 1,203 लोगों के इबोला पीड़ित होने की पुष्टि की जा चुकी है जिसमें से 321 जान गंवा चुके हैं। यह जानकारी देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से जारी नवीनतम रिपोर्ट में दी गई।
अमेरिकी राजदूत गोर बोले, ‘पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप अच्छे मित्र, दोनों की...
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुए दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों की आधारशिला हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को नतीजों पर केंद्रित बताते हुए कहा कि दोनों की कार्यशैली और सोच काफी हद तक एक जैसी है।”
पीएम मोदी भारत के वैश्विक उत्थान का कर रहे नेतृत्व : मार्को रुबियो (आईएएनएस...
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति दिलाई है और देश को तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रधानमंत्री मोदी के सेशेल्स दौरे से प्रवासी भारतीयों में उत्साह, बोले- स्वागत के लिए...
सेशेल्स, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशल्स के लिए रवाना हुए हैं। पीएम मोदी के सेशल्स दौरे को लेकर प्रवासी भारतीयों में काफी उत्साह है। प्रवासी भारतीयों ने आईएएनएस से बातचीत की है।
भारत-अमेरिका असीम संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार: सर्जियो गोर (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका को "असीम संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार" बताया है। उनके अनुसार ट्रंप प्रशासन प्रौद्योगिकी, रक्षा, निवेश और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, "इस सहयोग की मजबूत नींव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध हैं।"
लेबनान के राष्ट्रपति ने इजरायल के साथ हुए समझौते को बताया संप्रभुता बहाली की...
बेरूत, 27 जून (आईएएनएस)। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में हुए लेबनान-इजरायल फ्रेमवर्क समझौते को देश की पूर्ण संप्रभुता बहाल करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया को पूरा होने तक निरंतर प्रयास करती रहेगी।
एआई सीक्रेट्स पर चीन की नजर! अमेरिका ने आर्थिक जासूसी, साइबर ऑपरेशन को लेकर...
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के सीनेटरों ने चेतावनी दी है कि चीन आर्थिक जासूसी, साइबर ऑपरेशन और व्यापारिक निवेश के जरिए अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी और दूसरी उन्नत तकनीक हासिल करने की कोशिशें तेज कर रहा है। उन्होंने इस कैंपेन को राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक तकनीकी नेतृत्व, दोनों के लिए बढ़ता खतरा बताया है।
हिंसा के कारण हैती में हजारों बेघर, जरूरी सेवाएं भी बाधित: यूएन
संयुक्त राष्ट्र, 27 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता अधिकारियों ने कहा है कि हैती के कई क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी धड़ों के बीच बढ़ती सशस्त्र झड़पों के कारण हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
वेनेजुएला: भूकंप से तबाह ला गुआइरा में सेना ने संभाली कमान, राहत कार्य तेज
काराकस, 27 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों से ज्यादा तबाही ला गुआइरा में हुई है। हालात इतने खराब हैं कि राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना को तैनात करना पड़ा है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य तैनाती की गई है।
भारतीय दूतावास ने रास लफ्फान दुर्घटना के 12 पीड़ितों के पार्थिव शरीर भारत भेजे,...
नई दिल्ली/दोहा, 27 जून (आईएएनएस)। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए औद्योगिक हादसे में जान गंवाने वाले सभी 12 भारतीय नागरिकों के शव भारत भेज दिए गए हैं। दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय कामगारों से भी मुलाकात की।

