नेतन्याहू के गुस्से से घबराए ट्रंप? लेबनान पर हमला रोकने वाले आर्डर के बाद...
वॉशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान संकट के बीच इजरायल और अमेरिका के बीच गरमागरमी देखने को मिली। बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान पर हमले रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया, जिससे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए। इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान सामने आया, जिसमें वह इजरायल को यूएस का महान सहयोगी बता रहे हैं।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका के लिए रवाना
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका के लिए रवाना हुए। यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमेरिकी प्रतिबंध के बाद क्यूबा में ईंधन संकट गहराया, स्पेन समेत कई देशों ने...
मैड्रिड, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मैड्रिड, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जनवरी के आखिर में वॉशिंगटन द्वारा तेल की सप्लाई रोकने के बाद क्यूबा की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं मिल रहा है ईंधन के अभाव में इन तीन महीनों में वहां मानवीय स्थिति एक गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। इस बीच ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है और स्थिति को आसान बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। स्पेन के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई है।
ईरान का ऐलान: युद्ध पूरी तरह खत्म होने तक होर्मुज स्ट्रेट के ट्रैफिक पर...
तेहरान, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) ने कहा है कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर अपना नियंत्रण और निगरानी बनाए रखेगा।
हिजबुल्ला की चेतावनी : इजरायली उल्लंघन का मिलेगा करारा जवाब, लेबनान सरकार के साथ...
बेरुत, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम ने कहा कि इजरायल के साथ संघर्ष-विराम का मतलब पूरी तरह से हमले बंद होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान में किसी तरह का उल्लंघन करता है, तो उसका जवाब दिया जाएगा।
भारत ने होर्मुज घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की, विदेश सचिव के साथ ईरान...
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फथली को विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ बैठक के लिए बुलाया गया था।
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) के तहत तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और इस घटना की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
बलूचिस्तान में पाकिस्तान का नियंत्रण सहमति नहीं, बल्कि जबरदस्ती पर आधारित: रिपोर्ट
कोलंबो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी की घटनाएं केवल मानवाधिकार का मुद्दा नहीं रह गई हैं, बल्कि यह पाकिस्तान के नियंत्रण तंत्र की विफलता को भी उजागर करती हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य द्वारा अपनाए गए कड़े उपाय अब उसकी कमजोरी और भय को दर्शाने लगे हैं।
शी चिनफिंग के विशेष दूत ने कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह...
बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 16 अप्रैल को, कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस सासो न्गुएसो के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष शाओ होंग ने कांगो गणराज्य की राजधानी ब्रैज़ाविल में राष्ट्रपति सासो न्गुएसो के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। 17 अप्रैल को, सासो न्गुएसो ने राष्ट्रपति भवन में शाओ होंग से मुलाकात की।
अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता हेकमैन के साथ साक्षात्कार
बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता जेम्स हेकमैन ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया। चीनी सरकार के मैत्री पुरस्कार से सम्मानित हेकमैन ने इस सम्मान के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। पिछले लगभग एक दशक से चीन हेकमैन के शोध का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने चीन पर काफी समय और ऊर्जा खर्च की है और चीन में उनकी गहरी रुचि है।

