बीएलएफ ने पाक आर्मी कैंप पर किए हमले, हाईवे ब्लॉकेड का दावा
क्वेटा, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने बलूचिस्तान प्रांत के झाओ इलाके में एक पाकिस्तानी सैन्य शिविर पर हमले और खरान क्षेत्र में एक प्रमुख राजमार्ग को अवरुद्ध करने की जिम्मेदारी ली है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा समूह द्वारा जारी एक बयान में किया गया है।
भारत-चीन ने एससीओ द्विपक्षीय परामर्श का किया आयोजन, आपसी सहयोग जारी रखने पर दिया...
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और चीन ने 16-17 अप्रैल को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्विपक्षीय परामर्श आयोजित किया। भारत के एससीओ के राष्ट्रीय समन्वयक आलोक ए. डिमरी और चीन के राष्ट्रीय समन्वयक राजदूत यान वेनबिन ने संबंधित प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया।
ऑस्ट्रेलिया : साउथवेस्ट सिडनी में फिर चाकूबाजी की घटना, एक शख्स घायल
सिडनी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम सिडनी में देर रात चाकूबाजी के हमले में एक शख्स घायल हो गया। व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मंगलवार को हुई एक अलग चाकूबाजी की घटना के सिलसिले में एक किशोर लड़के पर आरोप लगाए गए हैं।
इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर...
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी से पटाखे जला रहे हैं। वहीं, दुनिया के अन्य देशों के नेताओं ने भी सीजफायर के फैसले का स्वागत किया है।
ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न पुलिस ने आगजनी के हमलों को लेकर जारी की चेतावनी
मेलबर्न, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पुलिस ने शुक्रवार को लोगों को चेतावनी दी है कि वे हॉस्पिटैलिटी वाली जगहों को निशाना बनाकर की गई आगजनी और ड्राइव-बाय शूटिंग की घटनाओं के बाद संदिग्ध गतिविधियों के लिए अलर्ट रहें।
होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग...
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, दूसरी तरफ अमेरिका ईरानी पोर्ट से निकलने वाले जहाजों का ब्लॉकेड कर रहा है। इसका असर कई देशों की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है।
ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत...
वाशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पूर्व डिप्लोमैट तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद संभालने पर बधाई दी गई। इसमें उनके डिप्लोमैटिक अनुभव और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के बारे में बताया गया था।
ममदानी के एनवाईसी सेकेंड होम टैक्स के प्रस्ताव पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, बोले- वह...
वाशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के बीच स्टोनवॉल नेशनल मॉन्यूमेंट को लेकर अनबन चल रही है। इस बीच ममदानी ने एनवाईसी सेकेंड होम टैक्स का प्रस्ताव रखा है, जिसकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे श्रीलंका
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका जाएंगे। उपराष्ट्रपति का ये दो दिवसीय दौरा 19-20 अप्रैल 2026 को होगा। यह भारत के उपराष्ट्रपति का श्रीलंका का पहला द्विपक्षीय दौरा होगा।
तेल रिफाइनरी में लगी आग का ऑस्ट्रेलियाई ईंधन सप्लाई पर बहुत कम असर होगा:...
मेलबर्न, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के दो तेल रिफाइनरी में आग लगने की घटना सामने आई। इस मामले में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया की दो तेल रिफाइनरियों में से एक में लगी भीषण आग का फ्यूल प्रोडक्शन पर बहुत कम असर पड़ेगा।

