Thursday, May 14, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया, पुलिस गश्त न होने से क्वेटा की सुरक्षा व्यवस्था...

क्वेटा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद पाकिस्तान सरकार का ऊर्जा बचत के फैसले ने आम जनमानस की चिंता बढ़ा दी है। ईंधन की कमी के कारण क्वेटा शहर में पुलिस की रोजाना गश्त (पेट्रोलिंग) प्रभावित हो गई है। इससे लोगों में अपराध बढ़ने का डर सताने लगा है।

भारत-दक्षिण कोरिया का बड़ा जलवायु समझौता, कार्बन बाजार में साथ मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण कोरिया ने वैश्विक स्तर पर जलवायु सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने पेरिस समझौते के आर्टिकल 6.2 के तहत एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

पाकिस्तान में कानूनी सुरक्षा में खामियां, हिरासत में यातना के आरोप: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में कानूनी सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियों और हिरासत में यातना (कस्टोडियल एब्यूज) के मामलों को लेकर एक नई रिपोर्ट ने चिंता जताई है। नेशनल कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स द्वारा संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त राष्ट्र यातना विरोधी समिति को सौंपी गई इस वैकल्पिक रिपोर्ट में कई गंभीर मुद्दे उजागर किए गए हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में प्रमुख मुद्दों पर बढ़े आगे, गोर ने चार्ल्स हार्डर से...

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने और व्यापक बीटीए के तहत वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी समकक्ष के साथ वॉशिंगटन में बैठक हुई। वाणिज्य और औद्योगिक मंत्रालय ने इसे समझौते के लिए अहम बताया। इसके अलावा, अमेरिका के खास दूत चार्ल्स हार्डर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की।

चीन ने ट्रंप के दावे को किया खारिज, कहा- बिना सबूत के आरोप स्वीकार...

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका द्वारा रोके गए एक ईरानी जहाज में बीजिंग की ओर से भेजा गया “उपहार” हो सकता है।

ईरान के साथ तनाव के बीच इजरायल के पीएम नेतन्याहू का बड़ा खुलासा, कैंसर...

तेल अवीव, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के साथ जारी भीषण तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इजरायली मीडिया के अनुसार, पीएम नेतन्याहू प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे।

तकनीक चोरी का मुकाबला करने के लिए एआई कंपनियों के साथ काम करेगा अमेर‍िका

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन हमलों और गोपनीय जानकारी के लीक होने की आशंका के बीच अमेरिका ने अपने यहां की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। ट्रंप प्रशासन ने यह कदम उन दावों के बाद उठाया है, जिसमें चीन पर अमेरिकी रिसर्च और डेवलपमेंट को कमजोर करने और गोपनीय जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।

नेपाल: भारतीय सहायता से इलाम अस्पताल में इमरजेंसी ब्लॉक का निर्माण शुरू

काठमांडू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्वी क्षेत्र में स्थित इलाम नगरपालिका के इलाम अस्पताल में भारतीय सरकार की वित्तीय सहायता से इमरजेंसी ब्लॉक के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है।

पाकिस्तान में बच्चों में बढ़ रहे एचआईवी के मामले, पीआईएमसी के विशेषज्ञों ने जताई...

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एचआईवी का खतरा बड़े स्तर पर बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमसी) के एचआईवी सेंटर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है।

जुलाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय को कर सकते हैं...

कैनबरा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकते हैं। यह यात्रा उनके व्यापक क्षेत्रीय दौरे का हिस्सा होगी, जिसमें वे पहले इंडोनेशिया और फिर न्यूजीलैंड भी जाएंगे। स्थानीय मीडिया ने सरकारी और कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खरी बात