जर्मनी के मोएर्स गुरुद्वारे में चुनावों को लेकर हिंसक झड़प, 11 लोग घायल
बर्लिन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जर्मनी के मोएर्स शहर के डुइसबर्ग इलाके में एक गुरुद्वारे के अंदर हिंसक झड़प होने से कम से कम 11 लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और विशेष सामरिक इकाइयों को तैनात किया।
अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया, तेहरान ने जवाबी कार्रवाई का लिया संकल्प
वॉशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे 'सशस्त्र समुद्री डकैती' करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।
डोनाल्ड ट्रंप के कड़ा रुख अपनाने से ईरान से चल रही वार्ता लड़खड़ाई
वॉशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता असमंजस की स्थिति में लग रही है क्योंकि तेहरान ने पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में शामिल होने को लेकर हिचकिचाहट दिखाई है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कड़ा रुख अपना लिया है। इससे आगामी संघर्ष विराम की समय सीमा से पहले किसी समझौते को लेकर नए संदेह पैदा हो गए हैं।
अमेरिका ने उत्तर कोरिया से जुड़ी तकनीक के मामले में सियोल संग खुफिया जानकारी...
सियोल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के उपग्रहों के ज़रिए उत्तर कोरिया से जुड़ी तकनीक के बारे में जुटाई गई खुफिया जानकारी तक पहुंच को आंशिक रूप से सीमित कर दिया है। यह कदम एक विवाद के बाद उठाया गया है, जो एकीकरण मंत्री द्वारा उत्तर कोरिया की परमाणु सुविधा से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक किए जाने के बाद खड़ा हुआ था।
अमेरिकी सेना के जब्त किए गए ईरानी कार्गो जहाज से जुड़ा है चीन का...
वॉशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओमान की खाड़ी में अमेरिकी बलों द्वारा जब्त किया गया ईरानी कार्गो जहाज उन जहाजों के बेड़े का हिस्सा था, जिसका संबंध चीनी बंदरगाहों और संदिग्ध आपूर्ति मार्गों से था।
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, अमेरिकी कार्रवाइयों से शांति वार्ता की निरंतरता पर...
तेहरान, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की “उकसाने वाली कार्रवाइयां” और युद्धविराम उल्लंघन दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को जारी रखने में बड़ी बाधाएं हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से, रक्षा औद्योगिक सहयोग...
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।
विवादों के बीच लोरी चावेज़-डेरेमर ने ट्रंप के मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा
न्यूयॉर्क, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की श्रम सचिव लोरी चावेज़-डेरेमर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान विवादों के बीच दो महीनों के भीतर कैबिनेट छोड़ने वाली तीसरी सदस्य बन गई हैं।
ईरान से नहीं हुई डील पूरी तो बहुत सारे बम फटेंगे, ट्रंप का सख्त...
वाशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम को खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान उनकी डील को स्वीकार नहीं करता है तो संघर्ष विराम के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ईरान न्यूक्लियर डील’ में भारी रकम देने का किया दावा
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील (जेसीपीओए) को लेकर फिर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद खराब समझौता बताया और कहा कि उनकी अगुवाई में तैयार की जा रही नई डील इससे कहीं बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी।

