ट्रॉपिकल साइक्लोन ‘माइला’ का कहर, पापुआ न्यू गिनी में 23 की मौत
मेलबर्न, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ट्रॉपिकल साइक्लोन 'माइला' ने पूर्वी पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में भयंकर तबाही मचाई, जिसमें 12 और लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस चक्रवात से अब तक कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को दी चेतावनी, सरेंडर के लिए मजबूर करने की...
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का कहना है कि उनका देश जंग नहीं बल्कि बातचीत चाहता है। आईआरएनए न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की अपनी मर्जी थोपने या ईरान को सरेंडर करने के लिए मजबूर करने की कोई भी कोशिश नाकाम होगी।
अमेरिकी हमले में डूबे ईरानी जहाज के जीवित बचे लोग श्रीलंका से ईरान लौटे
कोलंबो, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आईआरआईएस देना' नामक ईरान का एक नौसैनिक जहाज, जो मार्च की शुरुआत में अमेरिकी हमले में डूब गया था, उसके बचे हुए लोग अब श्रीलंका से ईरान वापस चले गए हैं। श्रीलंका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ईरानी राष्ट्रपति बोले ‘हम युद्ध नहीं, संवाद चाहते हैं’
तेहरान, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ईरान ने कहा है कि वो जंग की नहीं बल्कि बातचीत की ख्वाहिश रखता है। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के हवाले से आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी।
50 वैज्ञानिकों ने ड्रग-रेसिस्टेंट फंगस से लड़ने के पांच तरीके बताए
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनियाभर में फंगल संक्रमणों का खतरा अब और गंभीर होता जा रहा है, क्योंकि कई प्रकार के फंगस दवाओं के प्रति तेजी से प्रतिरोधक (रेजिस्टेंट) बनते जा रहे हैं। एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि यह स्थिति खासकर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
यूएन न्यूक्लियर चीफ ने युद्ध खत्म करने को किसी भी डील में ईरान की...
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद दूसरे राउंड की बैठक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष खत्म करने के उद्देश्य से होने वाले अमेरिका-ईरान समझौते में ईरान की परमाणु गतिविधियों की सख्त और विस्तृत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रावधान शामिल किए जाने चाहिए।
व्यापारिक जहाजों पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य: एजेडईसी-प्लस मीटिंग में एस जयशंकर
टोक्यो/नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में व्यवधानों को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षित और निर्बाध समुद्री परिवहन की आवश्यकता पर जोर दिया है।
‘स्टंट’ पड़ा भारी: ‘कम्फर्ट वुमन’ प्रतिमा से छेड़छाड़ पर अमेरिकी यूट्यूबर को जेल
सोल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में इंफ्लुएंसर और क्रिएटर्स बहुत कुछ कर जाते हैं जो मर्यादा की सीमा लांघता है। ऐसा ही कुछ अमेरिकी लाइव स्ट्रीमर ने कोरिया में किया। एक ऐसा "स्टंट" जो इस अमेरिकी यूट्यूबर को भारी पड़ गया। जॉनी सोमाली को दक्षिण कोरिया की अदालत ने ‘कम्फर्ट वुमन’ स्मारक के अपमान के मामले में जेल की सजा सुनाई है।
ट्रंप-स्टार्मर में बढ़ती दूरी के बीच किंग चार्ल्स जाएंगे अमेरिका, क्या ये डैमेज कंट्रोल...
लंदन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के बीच बकिंघम पैलेस ने किंग चार्ल्स तृतीय के अमेरिका दौरे की घोषणा की है। पैलेस ने बताया कि किंग की चार दिवसीय स्टेट विजिट 27 अप्रैल से शुरू होगी। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान संघर्ष को लेकर असहमति सुर्खियों में है। ऐसे हालात में किंग के दौरे को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
भारत और जर्मनी जरूरी और नई तकनीक के साथ रक्षा में सहयोग बढ़ाने पर...
बर्लिन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और जर्मनी के विदेश मंत्रालय के राज्य सचिव डॉ. गेजा एंड्रियास वॉन गेयर ने 14 अप्रैल 2026 को बर्लिन में भारत-जर्मनी फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन (एफओसी) की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान, विक्रम मिस्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल से भी मुलाकात की।

