ओपनएआई मुकदमा: एक्स पर पर उलझे एलन मस्क व निवेशक विनोद खोसला
नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला रविवार को एक्स पर सार्वजनिक विवाद में उलझ गए। मस्क ने एआई से संबंधित मूल संविदात्मक समझौतों के कथित उल्लंघन को लेकर ओपनएआई और इसके सीईओ सैम ऑल्टमैन पर केस किया।
LOKSABHA ELECTION के लिए मध्य प्रदेश की BJP सूची में सामाजिक संतुलन
भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में 24 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में 24 नाम हैं। राज्य में कुल 29 लोकसभा सीटें हैं।
कांग्रेस की समीक्षा पूरी, अमेरिका भारत को एमक्यू-9बी ड्रोन बेचने के लिए उठाएगा अगला...
वाशिंगटन, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी कांग्रेस की सौदे की समीक्षा के लिए 30 दिन की अवधि शुक्रवार को खत्म हो गई। इसके बाद भारत को गोला-बारूद के साथ 31 एमक्यू-9बी स्काईगार्डियन सशस्त्र ड्रोन बेचने के लिए अगला कदम उठाने का रास्ता अब साफ हो गया है।
भाजपा ने मध्य प्रदेश में 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, 6 सांसदों...
भोपाल, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जबकि छह सांसदों के टिकट काटे हैं।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 29 हजार से अधिक : मंत्रालय
गाजा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों के परिणामस्वरूप फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 29 हजार से अधिक हो गया है। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
जामताड़ा में स्कूली बच्चे बन रहे साइबर क्राइम के मास्टर, आठवीं व दसवीं के...
जामताड़ा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जामताड़ा के आठवीं और दसवीं क्लास के दो छात्रों ने लोगों को झांसा देकर कम से कम 50 लाख रुपए की ठगी की। धनबाद जिले की साइबर पुलिस ने दोनों को टुंडी प्रखंड से गिरफ्तार किया। दोनों एक साथ मिलकर मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन हथकंडों के जरिए तीन-चार साल से ठगी की वारदात अंजाम दे रहे थे। उनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एमसीए और मेटा भारत में व्हाट्सएप पर शुरू करेंगे फैक्ट-चेकिंग हेल्पलाइन
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मिसइनफॉर्मेशन कॉम्बैट एलायंस (एमसीए) ने सोमवार को कहा कि उसने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके बने मीडिया से निपटने के प्रयास के तहत भारत में व्हाट्सएप पर एक समर्पित फैक्ट-चेकिंग हेल्पलाइन शुरू करने के लिए मेटा (पूर्व में फेसबुक) के साथ करार किया है।
कमलनाथ को लेकर जारी अटकलबाजी से कांग्रेसी असमंजस में
भोपाल 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की भले ही अब भी अटकलबाजियां जारी होंं, मगर कांग्रेस के नेताओं के बयानों ने आम कार्यकर्ता को असमंजस में जरूर डाल दिया है।
साइबर हमलों से बचने व एआई अपनाने के लिए भारतीय एसएमई बेहतर रूप से...
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। एआई के बढ़ने, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और उभरते सुरक्षा खतरों के कारण भारत में छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए बजट बढ़ रहा है। सोमवार को एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय एसएमई साइबर हमलों से बचने व एआई अपनाने के लिए बेहतर रूप से तैयार हैं।
नॉटिंघम हत्याएं: व्हाट्सएप पर पीडितों के विवरण साझा करने के लिए पुलिस की आलोचना
लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कदाचार की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आने के बाद परिजनों ने ब्रिटिश पुलिस की आलोचना की है कि उन्होंने 2023 नॉटिंघम हत्याओं के पीड़ितों के बारे में विवरण एक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया था। पीड़ितों में एक भारतीय मूल की किशोरी भी शामिल थी।











