कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर लगाए किसानों से किए तीनों...
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। खड़गे ने बताया कि अधिकारियों ने किसानों को शहर में प्रवेश करने से रोका।
बिहार में राजद ‘खेला करने’ के खेल में खुद फंसी
पटना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ आकर सरकार बनाने के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भले ही सत्ता पक्ष को कटघरे में खड़ा करने की नीयत से 'खेला होने' की बात कही थी, लेकिन विधानसभा में विश्वास मत के दौरान राजद इस चाल में खुद फंस गई।
‘भारत जोड़ो’ मुहिम में जुटे राहुल नहीं बचा पा रहे कांग्रेस, पार्टी के नाव...
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। एक तरफ कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर देश में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने निकल पड़े हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के नाव की सवारी छोड़कर उनके ही वरिष्ठ नेता या तो भाजपा का दामन थाम ले रहे हैं या फिर अन्य पार्टी में चले जा रहे हैं।
मोहन यादव के जरिए यूपी में सपा के कोर वोटर पर सेंधमारी की तैयारी...
लखनऊ, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 'मिशन-80' के लिए जुटी भाजपा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के जरिए सपा के यादव वोटबैंक में सेंधमारी की मजबूत कोशिश कर रही है।
एमएसपी को लेकर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में खुद ‘फंसे’ राहुल गांधी
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी को लेकर सड़कों पर उतरने की किसानों की तैयारियों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर अपनी किरकिरी करवा ली है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ ऐसे आंकड़े साझा कर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है जिन पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
लोकसभा के लिए भाजपा ने राज्यसभा से यूपी में साधा समीकरण
लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राज्यसभा के जरिए एक बड़ा दांव चला है। पार्टी ने जाति के साथ क्षेत्रीय संतुलन साधने में कोर कसर बांकी नहीं रखी है। भाजपा ने यूपी में ओबीसी एजेंडे पर मजबूत कदम बढ़ा दिया है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 सीटें जीतेगी : पीएम मोदी
भोपाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन सहयोगियों के बिना 370 सीटें जीतेगी।
विडंबनाओं का प्रदेश है झारखंड, सीएम के जेल जाने से लेकर निर्दलीय के सीएम...
रांची, 11 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड विडंबनाओं का प्रदेश बन गया है। देश की 40 फीसदी खनिज संपदा झारखंड में है, लेकिन नीति आयोग की इसी जनवरी में आई रिपोर्ट बताती है कि यह देश का दूसरा सबसे गरीब सूबा है। प्रदेश की 28.81 फीसदी आबादी बहुआयामी गरीबी के दायरे में है। पिछले 23 सालों में यहां 12 मुख्यमंत्री आए-गए, लेकिन इसने गरीबी में सेकंड टॉप का “खिताब” टस से मस नहीं होने दिया।
क्या कमलनाथ और विवेक तन्खा थामेंगे बीजेपी का दामन?
भोपाल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
‘कोई कसर रहती है, अब मैं किस मुंह से इनकार करूं’, बीजेपी के साथ...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मोदी सरकार ने भारत रत्न देने के लिए शुक्रवार को तीन नामों की घोषणा की, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री और आरएलडी के चीफ जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह का नाम भी शामिल है।











