जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा...
लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के कयासों पर कहा कि भाजपा दलों को तोड़ना जानती है, उसे किसको कब शामिल करना है, कब खरीदना है, सब पता है।
बिहार में विधानसभा अध्यक्ष को लेकर ‘संग्राम’, जदयू, भाजपा ने बुलाई बैठक
पटना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में नीतीश कुमार की बनी एनडीए की सरकार को विधानसभा में 12 फरवरी को बहुमत साबित करना है। इससे पहले प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इस्तीफा से इनकार कर इसे और हवा दे दी है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन पर जयंत सिंह की चुप्पी ने बढ़ाई अटकलें
लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने इस पर स्थिति साफ नहीं की है। राजनीतिक जानकर बताते हैं कि रालोद अपने नफा-नुकसान का आकलन करने के बाद ही तस्वीर साफ करेगा।
लोकसभा चुनाव : साफ नहीं हो रही इंडिया गठबंधन की यूपी में सीट बंटवारे...
लखनऊ, 6 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की न्याय यात्रा यूपी के नजदीक आती जा रही है, लेकिन इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस, रालोद और सपा के बीच सीटों के बंटवारे की तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। सपा की ओर से 11 सीटें दिए जाने के बाद से कांग्रेस खफा है और वह ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रही है।
ईडी ने ऑप से जुड़े दर्जन भर ठिकानों पर मारे छापे, आतिशी का राजनीतिक...
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व सदस्य शलभ कुमार व मुख्यमंत्री से जुड़े कई अन्य लोगों के एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की।
बिहार में मांझी के बाद चिराग ने भी शुरू की ‘दबाव’ की सियासत!
पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद सहयोगी दलों द्वारा 'प्रेशर पॉलिटिक्स' की शुरुआत हो गई है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी जहां दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं, वहीं लोजपा (रामविलास) ने भी 11 क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव प्रभारी की घोषणा कर, एक तरह से सीटों की दावेदारी पेश कर दी है।
सिंधिया के गढ़ पर कांग्रेस की नजर
भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और उसकी पैनी नजर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर -चंबल पर है। पार्टी के दिग्गजों ने इस इलाके का न केवल दौरा करना शुरू कर दिया है, बल्कि वे उन दावेदारों को भी टटोल रहे हैं जो भाजपा को कड़ी टक्कर दे सके।
विजयन को लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों तक पहुँचने से रोक रहे भ्रष्टाचार के आरोप
तिरुवनंतपुरम, 4 फरवरी (आईएएनएस)। केरल में हाल के दिनों में कोई भी नेता मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जैसी ऊंचाई तक नहीं पहुंचा है और किसी का भी उनके जैसा बुरा पतन भी नहीं हुआ है। एक समय अजेय रहे विजयन को अब भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जो अब खतरा बनते जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में अपनों को रोक पाना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती
भोपाल, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस के सामने अपनों में भरोसा पैदा करने के साथ दल में रोके रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। जमीनी स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के नेता भाजपा के संपर्क में हैं और वह पाला बदलने की तैयारी में हैं।
सपा के निर्णय से भंवर में पड़ी स्वामी और उनकी बेटी की राजनीतिक विरासत
लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी ने लोक सभा की 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या की राजनीतिक नाव को भंवर में डाल दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी बेटी के सियासी भविष्य के लिए कौन सा रास्ता तय करेंगे, यह सवाल राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल, उनके सामने अपने और बेटी के सियासी भविष्य का सवाल खड़ा है।











